Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- जबलपुर से पलायन कर जा रहे यूपी के बलरामपुर, सोहागी थाना क्षेत्र के पहाड़ में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर जा टकराई है
रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के पहाड़ में एक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची सोहागी पुलिस ने मृतक के शव को मर्चुरी में रखाते हुए घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। ऐसे में एक युवक के मौके में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा युवक जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 11 बजे यूपी के बलरापुर जिले के निवासी मजदूर प्रदीप उर्फ कृष्णा यादव और रामपाल यादव जबलपुर में लॉकडाउन लगने के कारण बाइक में सवार होकर पलायन करते हुए अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सोहागी थाना क्षेत्र के पहाड़ के पास पहुंची तो ढलान में अनियंत्रित हो गई। ऐसे में नेशनल हाइवे 30 के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में प्रदीप उर्फ कृष्णा यादव की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरा साथी रामपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। हाइवे से निकल रहे राहगीरों ने आनन फानन में सोहागी पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घायल हो त्योंथर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। साथ ही मृतक का शव मर्चुरी में रखाकर सिनाख्ती की कोशिश शुरू की गई। गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिन्होंने मृतक को कृष्णा यादव व घायल का नाम रामपाल यादव बताया है।