विधायक से बोले डॉक्टर: 100 ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, 50 ही मिले हैं; भिलाई से मंगवाई है ऑक्सीजन

विधायक से बोले डॉक्टर: 100 ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, 50 ही मिले हैं; भिलाई से मंगवाई है ऑक्सीजन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी में पिछले कई दिनों से चली आ रही ऑक्सीजन की शार्टेज शनिवार से धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। लेकिन फिर भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं हो पाने के चलते कोविड अस्पतालों के संचालकों की चिंता बढ़ गई है। शनिवार को गोविंदपुरा इलाके में स्थित अनंतश्री अस्पताल में थोड़ी देर के लिए ऑक्सीजन की शार्टेज की बात गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर के पास पहुंची।

उनको अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि 50 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। रोजाना 100 ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ रही है। लेकिन शनिवार को 50 ही सिलेंडर मिले हैं। विधायक गौर ने स्थिति को देखते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया को फोन किया। कलेक्टर के निर्देश पर शिवम इंटरप्राइजेस के संचालक सुनील दुबे मंडीदीप से सिलेंडर से लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद यहां स्थिति सामान्य हो सकी।
भिलाई से मंगवाई है ऑक्सीजन
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि भिलाई से ऑक्सीजन मंगवाई गई है। जहां से बीस टन ऑक्सीजन आएगी।। कलेक्टर के मुताबिक यह गैस प्लांट को सप्लाई की जाएगी, जिससे चार बड़े सप्लायर अस्पतालों को गैस सप्लाई करेंगे। लिक्विड ऑक्सीजन के बड़े टैंकर आना शुरू हो गए हैं। ऑक्सीजन के लिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) से भी बात हो गई है। वह भी दो टन ऑक्सीजन की सप्लाई रविवार से करना शुरू कर देंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link