सैंपलिंग में लापरवाही: जेल में गर्भवती महिला मिली पॉजिटिव, साथी कैदियों की जांच नहीं कराई

सैंपलिंग में लापरवाही: जेल में गर्भवती महिला मिली पॉजिटिव, साथी कैदियों की जांच नहीं कराई



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • संपर्कों को जांच के लिए खुद ही जाना पड़ रहा है अस्पताल
  • पॉजिटिव मरीजों के संपर्कों के नहीं लिए जा रहे सैंपल

प्रशासन एक तरफ घर-घर जाकर कोरोना का सर्वे करने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क वालों की जांच नहीं की जा रही है। जिलेभर में कई जगहों से ऐसी हैं। जिला जेल, विवेक कॉलोनी , विंध्यांचल कॉलोनी सहित अनेक जगह यही हाल हैं। नागरिक खुद ही पहुंचकर अपनी जांच करा रहे हैं।

जिला जेल में ७ दिन पूर्व एक महिला कैदी पॉजिटिव आई थी। वह गर्भवती थी,उसी की जांच के लिए उसे अस्पताल लाया गया था। यहां पहले उसकी कोरोना की जांच की ई। वह पॉजिटिव निकली। नियमानुसार उसके साथ बंद महिला कैदियों का भी जांच की जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक जांच नहीं की गयी है। महिला के परिजनों ने भास्कर को बताया की जांच के लिए कई बार जेल प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक जांच नहीं की गई है। जेल में निरंतर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उसके बाद भी प्रशासन का रवैया उदासीन बनाया हुआ है। जेलर दिलीप सिंह से जब इस बारे में बात कि गयी तो उनका कहना है कि सैंपलिंग हो गयी है। अपने यहाँ कोई नहीं है अब। नयी आमद जो आती है उनको जांच कराने के बाद ही अंदर लिए जाते हैं। उक्त महिला नेगेटिव ही थी, उसको कोई लक्षण नहीं थे। दूसरे दिन वो पॉजिटिव आयी।

विवेक कॉलोनी में नहीं हुई सैंपलिंग
जिला मुख्यालय स्थित विवेक कॉलोनी में भी मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। वहां के नागरिकों का भी यही कहना है कि शुक्रवार को कॉलोनी में दो पॉजिटिव आये लेकिन आस पास के लोगों कि तो छोड़िए पॉजिटिव व्यक्ति के घरवालों के तक सैंपल नहीं लिए गए हैं और वे बाहर घूम रहे हैं। ऐसे में अन्य लोगों में भी आशंका बानी हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link