होंडा, मारुति और टाटा की सबसे सस्ती सेडान कार.
Honda Amaze – जापानीज कंपनी होंडा की बेस्ट सेलर सेडान अमेज को आज भी काफी लोग पसंद करते है. कंपनी की प्रीमियम होंडा सिटी के बाद लोग इस सेडान को सबसे ज्यादा पसंद करते है. कंपनी ने इस कार में काफी फीचर्स दिए है जैसे ड्राइवर सीट i-SRS एयरबैग सिस्टम, पैसेंजर सीटर SRS एयरबैग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डे/नाइट रियर-व्यू मिरर, रियर पार्किंग सेंसर, गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा, इंपैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक और एडवांस कंपेटिबिलिटी इंजीनियरिंग, बॉडी स्ट्रक्चर है. इस सेडान में 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो इसे 110 Nm टॉर्क और 90 bhp की पावर और 200 Nm टॉक और 100 bhp की पावर देती है. इस कार की कीमत 6.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: TATA HBX और XUV700 के साथ लॉन्च होगी ये एसयूवी, जानें इनके बारे में सबकुछ
Tata Tigor – टॉप वाहन निर्माता कंपनी Tata की कॉम्पैक्ट सेडान Tigor देश की सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट सेडान है. सेफ्टी के मामले में भी इस सेडान को अच्छा रैंक मिला है. कंपनी ने अपने इस एसयूवी में 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो इस कार को 86 bhp की पावर और 113 nm का टॉर्क देती है. इसके अलावा कंपनी इन इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी (AMT) गियरबॉक्स, 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड अलर्ट और एप्पल कार प्ले जैसी फीचर्स भी दिया है. इस कार की कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यह भी पढ़ें: 100cc सेगमेंट में टॉप 5 बाइक, कीमत सिर्फ ₹ 49 हजार से शुरू और माइलेज शानदार, जानें सबकुछ
Maruti Suzuki Swift Dzire – मारुती सुजुकी की Swift Dzire सेडान काफी पॉपुलर सेडान में से एक मानी जाती है. हाल ही में कंपनी ने इस सेडान के डिज़ाइन में कुछ अपडेट किया था. जिसमे प्रमुख अपडेटस फ्रंट ग्रिल, फोग लैम्प्स डिजाइन फ्रंट और रियर बंपर और नए एलॉय व्हील्स है. कंपनी अपने इस सेडान कार में 1.2 लीटर K12C डुअल जेट इंजन दिया गया है, जो 90 PS की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस कार की कीमत 5.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.