IPL 2021: पहले मैच में हार के बाद धोनी पर आई ये नई मुसीबत, BCCI ने दी ये बड़ी सजा

IPL 2021: पहले मैच में हार के बाद धोनी पर आई ये नई मुसीबत, BCCI ने दी ये बड़ी सजा


मुंबई: IPL 2021 के पहले ही मैच में करारी हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर एक नई मुसीबत आ गई है. दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को BCCI ने एक बड़ी सजा सुनाई है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.

धोनी को मिली ये बड़ी सजा 

तीन बार की चैम्पियन सुपरकिंग्स की आईपीएल 14 में शुरुआत खराब रही जब टीम को अपने पहले ही मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी.’

पहले ही मैच में करारी हार 

बयान के अनुसार, ‘आईपीएल की आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सीजन 14 का पहला अपराध है. इसलिए धोनी पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया.’ बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 189 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में दिल्ली ने तीन विकेट खोकर आठ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. शिखर धवन ने 85 और पृथ्वी शॉ ने 72 रन की पारियां खेलीं.





Source link