IPL 2021: पंजाब किंग्स को पिछले सीजन में दोनों मैच में राजस्थान से हार मिली थी. (Punjab Kings Twitter)
आईपीएल (IPL 2021) के चौथे मुकाबले में 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से हाेगा. इस बार राजस्थान की कमान संजू सैमसन संभाल रहे हैं.
राजस्थान टीम की प्लेइंग-XI की बात करें तो लीग शुरू होने के पहले ही टीम को बड़ा झटका लग चुका है. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण शुरुआती मुकाबलों से बाहर हैं. जोस बटलर और बेन स्टोक्स से ओपनिंग कराई जा सकती है. कप्तान संजू सैमसन तीसरे नंबर पर उतरेंगे. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस को टीम ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है. ऐसे में उनका खेलना तय है. चौथे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर एंड्रयू टाइ या मुस्तफिजुर रहमान को मौका दिया जा सकता है.
पंजाब किंग्स की बात करें तो बतौर ओपनर कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पिछले सीजन में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. तीसरे नंबर पर विंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका दिया जा सकता है. बतौर ऑलराउंडर माेइजेस हेनरिक्स का खेलना तय है. माेहम्मीद शमी के साथ बतौर तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया जा सकता है. हालांकि शमी चोट से वापसी कर रहे हैं. ऐसे में सबकी नजर उन पर होगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2021: कुमार संगकारा ने कहा- जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी, लेकिन हमारे पास उनके विकल्प मौजूदराजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11- जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, शिवम दुबे, राहुल तेवतिया, एंड्रयू टाइ, क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11- केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, मनदीप सिंह, मोइसिस हेनरिक्स, शाहरुख खान, रवि बिश्वनोई, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और झाय रिचर्डसन.