KKR vs SRH Dream 11 Team Prediction: तीसरे मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव

KKR vs SRH Dream 11 Team Prediction: तीसरे मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव


नई दिल्ली. पूर्व चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में अपने अभियान का सफल आगाज करने की कोशिश करेगा. केकेआर की अगुवाई इस बार सीमित ओवरों के सबसे सफल कप्तानों में से एक ऑयन मॉर्गन कर रहे है. उन्होंने पिछले सत्र में यूएई में दिनेश कार्तिक से टूर्नामेंट के बीच में कप्तानी संभाली थी. पिछले सत्र में केकेआर के सनराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के समान अंक थे. केकेआर हालांकि रन रेट में पिछड़ गया और लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाया था.

केकेआर की ताकत और कमजोरी
मॉर्गन पहली बार पूर्णकालिक कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे और ऐसे में सभी की निगाहें इंग्लैंड के वनडे विश्व कप विजेता कप्तान पर होंगी जो कि दो बार के आईपीएल चैंपियन को खोयी प्रतिष्ठा दिलाने के लिये प्रतिबद्ध लगते हैं. केकेआर के पास शुभमन गिल के रूप में शीर्ष क्रम में शानदार बल्लेबाज है जो कि तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं जबकि राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा और अनुभवी कार्तिक के रूप में उसके पास अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं. इसके अलावा कप्तान मॉर्गन हैं जो कि किसी भी तरह की आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं जबकि आंद्रे रसेल आक्रामक बल्लेबाजी के पर्याय हैं और किसी भी गेंदबाजी के लिये बड़ा खतरा बन सकते हैं. रसेल पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये थे. उन्होंने नौ पारियों में 13 की औसत से रन बनाये थे. वह किसी भी मैच में मैच विजेता प्रदर्शन नहीं कर पाये थे और जमैका के इस खिलाड़ी पर अत्याधिक निर्भरता केकेआर को महंगी पड़ी. वेस्टइंडीज का एक अन्य खिलाड़ी सुनील नरेन भी यूएई में नहीं चल पाया था.

हैदराबाद की ताकत और कमजोरीआईपीएल में जिन टीमों के प्रदर्शन में निरंतरता रही है उनमें सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल है. वह पिछले साल दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स से हार गयी थी. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से सनराइजर्स को मजबूती मिली है. वह यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे. सनराइजर्स के पास अफगानिस्तान का स्पिनर राशिद खान भी है और ऐसे में उसका आक्रमण बेहद संतुलित नजर आता है. लेकिन सनराइजर्स की असली ताकत उसकी सलामी जोड़ी डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो हैं. उसके पास मध्यक्रम में केन विलियमसन और मनीष पांडे है.

ड्रीम 11 टीम: डेविड वॉर्नर (कप्तान), शुभमन गिल, नितीश राणा, ऑयन मॉर्गन (उपकप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विजय शंकर, आंद्रे रसेल (ऑलराउंडर) राशिद खान, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.

यह भी पढ़ें:

पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी देख वॉन बोले-भारत में इतना टैलेंट कि दो टीमें बनाकर भी दुनिया पर राज कर सकता है

IPL 2021: पंत के रूप में भारतीय क्रिकेट को मिला नया ‘कैप्टन कूल’, हर मौके पर इस खिलाड़ी ने मारा चौका

IPL 2021 Kolkata Night Riders full squad: ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, नितीश राणा, टिम सिफर्ट, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शिवम मावी, लॉकी फर्ग्यूसन, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, हरभजन सिंह, करुण नायर, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर और पवन नेगी.

IPL 2021 Sunrisers Hyderabad full squad: डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियमसन, विराट सिंह, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज़ नदीम और मुजीब उर रहमान.





Source link