गुस्सा में राहुल द्रविड़ ने तोड़ा कार का शीशा. (PC ट्विटर)
सोशल मीडिया पर Rahul Dravid के गुंडा अवतार के लोगों ने खूब मजे लिए. जहां विराट कोहली ने तो यहां तक कह दिया कि, राहुल भाई आपका ये वाला साइड पहली बार देखा है.
इस बात से नाराज हुए राहुल द्रविड़- दरअसल राहुल द्रविड एक क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करने वाले ऐप का विज्ञापन कर रहे थे. जिसमें वह अपने बिलों को लेकर काफी नाराज है और अपना गुस्सा रोड़ पर ओवर अटैक करने वालों पर निकालते है. इस विज्ञापन के जरिए क्रेडिट कार्ड बिल का पेमेंट करने वाला ऐप ये मैसेज देना चाहता था कि, अगर आप अपने बिल का भुगतान Cred ऐप के जरिए करेंगे तो आपको इस तरह का गुस्सा नहीं आएगा.
Never seen this side of Rahul bhai pic.twitter.com/4W93p0Gk7m
— Virat Kohli (@imVkohli) April 9, 2021
Ather Energy ने कही ये बात – आपको बता दें जिस कंपनी के लिए राहुल ने विज्ञापन शूट किया है उसका हेड ऑफिस बेंगलुरु में हैं और Ather Energy का भी हेड ऑफिस बेंगलुरु में है. वहीं Ather Energy का बेंगलुरु के इंदिरानगर में डिफेंस कॉलोनी के 100 फीट रोड पर कंपनी का डीलरशिप है, जहां इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड दी जा रही है. इसी कड़ी में कंपनी ने विराट कोहली के ट्वीट पर टेस्ट ड्राइवर का ऑफर दिया है और राहुल द्रविड़ के गुंडा अवतार का भी स्वागत किया हैं.यह भी पढ़ें: SBI Yono App से बुक करें टोयोटा की कार, मिलेंगे ये बेनिफिट, जानें सबकुछ
सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लिए मजे – सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड के गुंडा अवतार के लोगों ने खूब मजे लिए. जहां विराट कोहली ने तो यहां तक कह दिया कि, राहुल भाई आपका ये वाला साइड पहली बार देखा है. वहीं कई यूजर्स ने कहा, Rahul sir calling someone back before double century, I see what you did there.