आईपीएल 2021 में दिनेश कार्तिक कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे हैं. (Dinesh Karthik Twitter)
भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) इस साल इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट ‘द हंड्रेड'(The Hundred) में कॉमेंट्री करते नजर आएंगे. उन्हें इंग्लैंड के स्काय स्पोर्ट्स ने अपनी कॉमेंट्री पैनल में शामिल किया है. वे पैनल में इकलौते भारतीय हैं.
इस सभी दिग्गज स्काय स्पोर्ट्स की स्थायी कॉमेंट्री पैनल में शामिल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन, डेविड लॉयड, मार्क अर्थटन, मार्क बुचर के साथ कॉमेंट्री करते नजर आएंगे. स्काय स्पोर्ट्स क्रिकेट के ब्रॉडकास्ट डायरेक्टर ब्रायन हैंडरसन ने कहा कि हम इस साल गर्मी में होने वाले द हंड्रेड टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस टूर्नामेंट में फैंस को उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने को मिलेगा. मुझे पूरी उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मौजूदगी से कई बच्चे इस खेल के प्रति आकर्षित होंगे और भविष्य में जरूर गेंद या बल्ला थामेंगे. फैंस को नया अनुभव देने के लिए हम नई ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे.
ईसीबी ने ‘द हंड्रेड’ के लिए कोहली और बुमराह को मांगा
ईसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम मालिकों को भी ‘द हंड्रेड’ में हिस्सेदारी की पेशकश की है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक,आईपीएल की सभी आठ टीमों में से प्रत्येक को 25 प्रतिशत हिस्सेदारी की पेशकश की गई है. जानकारी के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसमें दिलचस्पी भी दिखाई है.इतना नहीं नहीं, ईसीबी ने बीसीसीआई को द हंड्रेड में विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के खेलने की स्थिति में टीवी राइट्स का एक हिस्सा देने की भी पेशकश की है. हालांकि, बीसीसीआई ने इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.IPL 2021: किचन में नजर आए CSK के खिलाड़ी, बावर्ची बने रैना और रायडू ने बनाई स्पेशल बिरयानी
पूर्व पाकिस्तानी पेसर की विराट कोहली को सलाह, बाबर आजम को देख सीख सकते हैं तकनीक
‘द हंड्रेड’ में 8 फ्रेंचाइजी टीमें होंगी
सौ गेंदों के मैच वाले यह टूर्नामेंट इस साल जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में आईपीएल की तरह ही 8 फ्रेंचाइजी होंगी. हर फ्रेंचाइजी की एक महिला और एक पुरूष टीम होगी. 100 गेंदों के मैच में 10 गेंद का एक ओवर होगा. कप्तान चाहेगा तो दो गेंदबाज 5-5 ओवर करा सकेंगे. पहले ये टूर्नामेंट 2020 में ही शुरू होना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. फैंस टूर्नामेंट के सभी 68 मैच स्काय स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकेंगे.