कार खरीदने के लिए फॉलो करें ये टिप्स.
कार खरीदते वक्त इंश्योरेंस सबसे जरूरी होता है. लगभग सभी कंपनियां कार इंश्योरेंस अपने डीलर से करके देती हैं, ऐसे में यदि आपको बाहर से इंश्योरेंस कम कीमत में मिल रहा है तब आप बाहर से ही इंश्योरेंस लें.
कार कंपनी का चुनाव कैसे करें- पहली कार का अनुभव लोगों को हमेशा याद रहता है. यदि किसी का अपनी कार के साथ पहला अनुभव ठीक नहीं रहा है तो उनके लिए हमारी यह सलाह जरूर काम आएगी. भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा, फोर्ड, किआ, फॉक्सवैगन, टोयोटा, होंडा, निसान, रेनो समेत कई कार कंपनियां मौजूद हैं. लेकिन इनमें मारुति सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी है. वहीं, दूसरे नंबर पर हुंडई फिर टाटा का नाम आता है. ऐसे में जरूरी नहीं है कि जो कार सबसे ज्यादा बिक रही है वह कार बेहतर है और जो सबसे कम बिक रही है उसका परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है. ऐसे में आप अपनी पसंद की कंपनी का चुनाव करें. आपके आसपास जो लोग कार चला रहे हैं, उनकी सलाह लें साथ ही, कार से जुड़े एक्सपीरियंस को भी जानें.
यह भी पढ़ें: Yamaha FZS-25 बाइक की डिजाइन, फीचर्स और इंजन, यहां देखें इसकी डिटेल्स
कार खरीदते समय जरूरत का ध्यान रखें- कार कंपनी के सिलेक्शन के बाद आपकों देखना होगा कि आप कितने सीटर कार खरीदना चाहते है. यदि आपका परिवार छोटा है तो आपके लिए हैचबैक सही ऑप्शन होगी. यदि आपके परिवार में 5 से ज्यादा लोग है तो आपको 7 सीटर कार खरीदनी चाहिए. वहीं दूसरी यदि आपके शहर की सड़के खराब है तो आप एसयूवी खरीद सकते है. यदि आप ज्यादा लगेज लेकर चलते हैं तब आपके लिए सेडान ठीक है.यह भी पढ़ें: Jeep H6 SUV का टीजर हुआ रिलीज, जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें एक्सटीरियर और इंटीरियर
कार का माइलेज और मेंटेनेंस खर्च समझना जरूरी- कार खरीदने से पहले आप उसका माइलेज जरूर जान लें. क्योंकि पेट्रोल की तुलना में डीजल और सीएनजी कारों का माइलेज ज्यादा होता है. लेकिन अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खासा अंतर नहीं बचा है. ऐसे में डीजल कार खरीदना समझादारी की बात नहीं है. क्योंकि डीजल कार का मेंटनेंस खर्च पेट्रोल कार की तुलना में कही ज्यादा होता है. दूसरी ओर सीएनजी कार तरफ जाते हैं तब उसका माइलेज बढ जाता है. लेकिन सीएनजी किट की वजह से कार में स्पेस की कमी जरूर हो जाती है.
इंश्योरेंस और दूसरे पेपर- कार खरीदते वक्त इंश्योरेंस सबसे जरूरी होता है. लगभग सभी कंपनियां कार इंश्योरेंस अपने डीलर से करके देती हैं, ऐसे में यदि आपको बाहर से इंश्योरेंस कम कीमत में मिल रहा है तब आप बाहर से ही इंश्योरेंस लें.