कोरोना आउट ऑफ़ कंट्रोल: 193 क्षेत्रो में 100 से अधिक मरीज,रोजाना बढ़ रही है पॉजिटिव मरीजो की संख्या,मौत का आंकड़ा 1005

कोरोना आउट ऑफ़ कंट्रोल: 193 क्षेत्रो में 100 से अधिक मरीज,रोजाना बढ़ रही है पॉजिटिव मरीजो की संख्या,मौत का आंकड़ा 1005


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

इंदौर शहर में कोरोना संक्रमण से कई लोगों की जान गई और अब तक मरने वालों की संख्या 1005 हो चुकी है। संक्रमण से मौतों पर फरवरी में अंकुश लगा था, लेकिन मार्च के दूसरे पखवाड़े से अचानक इसमें बढ़ोतरी होने लगी। एक महीने के दौरान 60 से ज्यादा मौत इंदौर में हो चुकी है। अप्रैल-2021 के शुरुआती 10 दिन में ही 37 लोग जान गवां चुके हैं। इस दौरान मृत्युदर 0.45 प्रतिशत ही है। यानी आधा प्रतिशत से भी कम। कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा 174 मौत सितंबर-2020 में हुई थी।

मृत्यु दर के हिसाब से देखें तो जून 2020 में यह सबसे ज्यादा 8.11 प्रतिशत थी। हर बारहवें मरीज में एक मौत यानी उस महीने हर 12वें मरीज की जान जा रही थी। मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही इंदौर में इस बीमारी से होने वाली मौतों का सिलसिला शुरू हो चुका था। अब तक सितंबर, अक्टूम्बर और दिसंबर तीन ऐसे महीने रहे हैं जिनमें बीमारी की वजह से शहर में सौ से ज्यादा मौतें हुईं। सबसे ज्यादा राहत भरा महीना फरवरी-2021 का रहा। इस महीने सिर्फ नौ लोगों ने जान गवाई थी।

शहर में तेजी से फैलता कोरोनावायरस संक्रमण में 193 क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें से हर क्षेत्र में 100 या उससे ज्यादा व्यक्ति कोरोना के संक्रमण के शिकार हुए हैं। इन सभी क्षेत्रों ने हॉटस्पॉट की सूची में अपनी जगह बना ली है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तैयार की गई हॉटस्पॉट की सूची में सबसे शीर्ष स्थान पर सुदामा नगर का नाम है जहां पर अब तक कोरोना के1721 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर विजय नगर आता है जहां 1536 मरीज मिले हैं।

तीसरा नंबर सुखलिया का है जहां 1470 मरीज मिले हैं। इस सूची में यह तीन ही स्थान ऐसे हैं जहां1 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके बाद में जिन स्थानों का नंबर आता है वहां पर मरीजों की संख्या कम है। चौथे स्थान पर नंदानगर आता है, वहां पर अब तक 883 मरीज मिले हैं जबकि पांचवा स्थान खजराना का है वहां 859 मरीज मिले हैं।

योजना क्रमांक 71 को छठा स्थान इस सूची में रणजीत हनुमान मंदिर के पास में स्थित योजना क्रमांक 71 को छठा स्थान दिया गया है। यहां पर अब तक कुल 794 मरीज मिल चुके हैं। ध्यान रहे कि यह स्थान सुदामा नगर के करीब वाले स्थानों में ही आता है।

रविवार जो जांच कराई गई उसमें 923 मरीजों के सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब एक ही दिन में 900 से ज्यादा मरीज निकल कर सामने आए हैं। कल जो मरीज मिले हैं उसमें सबसे ज्यादा मरीज सुदामा नगर में मिले हैं। वहां पर कल एक दिन में ही 29 व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है जबकि विजयनगर में 20 व्यक्तियों में संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही छत्रीपुरा क्षेत्र में १४ व्यक्ति इस संक्रमण के शिकार मिले हैं। गुमास्ता नगर में गति पकड़ी कोरोना के संक्रमण ने गुमास्ता नगर में गति पकड़ ली है। रविवार को 1 दिन में हुई सैंपल की जांच में 13 व्यक्तियों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि नंदानगर में 12 व्यक्ति संक्रमण के शिकार रहे हैं।

महालक्ष्मी नगर, सूर्य देव नगर ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें से हर क्षेत्र में रहने वाले 11 व्यक्ति संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। मूसाखेड़ी में भी मिले मरीज शहर के सुखलिया, मुसाखेड़ी, खातीवाला टैंक, वैशाली नगर, बिचौेली मर्दाना, तिलक नगर, कॉलोनी नगर, स्कीम नंबर 54 और आजाद नगर ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर कल भी मरीजों की संख्या ज्यादा आ रही है। इनमें से हर क्षेत्र में रहने वाले 9 व्यक्ति संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। इन सभी क्षेत्रों के प्रति अब स्वास्थ्य विभाग भी संवेदनशील हो गया है

11 दिनों में मिले पॉजिटिव मरीज

1 अप्रैल 682
2अप्रैल 708
3अप्रैल 731
4अप्रैल 788
5अप्रैल 805
6अप्रैल 866
7 अप्रैल 898
8अप्रैल 887
9अप्रैल 912
10अप्रैल 919
11 अप्रैल 923

खबरें और भी हैं…



Source link