Ather Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी दिल्ली मे शुरू की.
Ather 450X को चीज खास बनाती है, वो है इसकी पहले से बड़ी बैटरी. इसमें 2.9 kWh की बैटरी मिलती है. ये इलेक्ट्रिक मोटर 8bhp की पावर देगी. जो कि पुराने मॉडल से 0.8bhp ज्यादा है.
इन जगह बनेंगे चार्जिंग स्टेशन – Ather Energy दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में 10 फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी. इसके लिए कंपनी ने EESL के साथ पार्टनरशिप की है. Ather Energy के अनुसार ये चार्जिंग स्टेशन मॉल, स्टेशन, रेस्टोरेंट, टेक पार्क और कैफे के आसपास इंस्टॉल किए जाएंगे. बता दें आर्थर एनर्जी के 18 शहरों में करीब 128 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन पहले से ही मौजूद है.
यह भी पढ़ें: Car को नहीं पहुंचाना चाहते हैं नुकसान, तो ड्राइव करते समय फॉलों करें ये टिप्स
किन मामलों में है बेहतर – नया Ather 450X अपने पुराने वर्जन 450 से कई मामलों में बेहतर है. इसमें बड़ा बैटरी पैक, ज्यादा पावर और बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी. हालांकि स्कूटर के लुक में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए है. हालांकि कंपनी ने 450X को दो नए कलर्स (मैट ग्रे और मिंट ग्रीन) के साथ लॉन्च किया है.यह भी पढ़ें: Bajaj CT और Bajaj Platina जैसी सस्ती बाइक अब हो गयी है महंगी, जानें नई कीमत
बड़ी बैटरी के बड़े फायदे – Ather 450X को चीज खास बनाती है, वो है इसकी पहले से बड़ी बैटरी. इसमें 2.9 kWh की बैटरी मिलती है. ये इलेक्ट्रिक मोटर 8bhp की पावर देगी. जो कि पुराने मॉडल से 0.8bhp ज्यादा है. साथ ही इसका वजन पुराने मॉडल से 11 किलोग्राम कम है और इसकी टॉप स्पीड भी बढ़कर 85 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है. 450X सिर्फ 3.3 सेकेंड में ही 0 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकता है.
Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज – Ather 450X में दो राइडिंग मोड हैं. ये एक बार फुल चार्ज होने पर ईको मोड पर 85 किलोमीटर और राइड मोड पर 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है.