Car को नहीं पहुंचाना चाहते हैं नुकसान, तो ड्राइव करते समय फॉलों करें ये टिप्स

Car को नहीं पहुंचाना चाहते हैं नुकसान, तो ड्राइव करते समय फॉलों करें ये टिप्स


कार ड्राइव करते समय फॉलो करें ये टिप्स.

अक्सर लोग कार चलाते वक़त अपना हाथ हमेशा गियर नॉब पर ही रखते हैं. लोग गियर नॉब को हैडरेस्ट की तरह इस्तेमाल करते हैं.ऐसा करने से कार के ट्रांसमिशन पर बिना वजह प्रेशर पड़ता है और रास्ते में आने वाले खड़्डे की वजह से ऑटोमैटिक गियर चेंज होने का खतरा भी बना रहता है.

नई दिल्ली. बाजार में बहुत सी नई ऑटोमैटिक कारें आ गयी हैं जिसने ड्राइविंग को आरामदायक और आसान बना दिया है.मैन्युअल कार को चलाना आसान नहीं होता इसे सीखने में वक़्त लगता है और ये एक कला के जैसा है.ऐसे में मैन्युअल कार चलाते वक़्त आपको कुछ बातों का धयान रखना होता है जिससे आप अपनी कार की लाइफ को बढ़ा सकते हैं और अपनी कार को नुक्सान पहुँचाने से बचा सकते है.

कार को न्यूट्रल गियर में रखें
कई बार ऐसा होता है की लोग ड्राइविंग सिगनल पर कार को पहले गियर में करके क्लच को दबाएं रहते हैं.ऐसा करने से आपकी कार के क्लच के मैकेनिज्म में फ्रिक्शन होता है जिससे सीधा क्लच प्लेट पर असर पड़ता है.हमेशा ड्राइविंग सिगनल पर गाड़ी को न्यूट्रल गियर में करके ब्रेक मारकर ही रोके रखें.

यह भी पढ़ें: Mahindra लॉन्च करेगी 5 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें इसके बारे में सबकुछलगातार क्लच पैडल पर पैर न रखें

ज्यादातर लोग कार चलाते वक़्त अपने पैर हमेशा क्लच पर ही रखे हैं ऐसा करने से वो आराम महसूस करते है.ऐसा करने से आपकी कार के क्लच प्लेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है जो आपकी कार को नुक्सान पहुँचता है.

उंचाई में धयान रखें
पहाड़ी या उंचाई पर चढ़ते हुए आप इस बात का धयान रखें की क्लच को दबा के कार को न रोकें.ऐसा करने से आपकी कार के क्लच प्लेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है.पहाड़ी या उंचाई पर चढ़ते हुए आप कार को न्यूट्रल में ब्रेक मार के रखें.अगर आपको लगता है की आपकी कार पीछे की तरफ जा रही है, तो ई-ब्रेक को खीचें और धीमी गति से क्लच को छोड़ें.

यह भी पढ़ें: 7,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर घर लाए TVS XL 100, कीमत इतनी की जानकर होंगे हैरान

गियर नॉब पर हमेशा हाथ न रखें
अक्सर लोग कार चलाते वक़त अपना हाथ हमेशा गियर नॉब पर ही रखते हैं.लोग गियर नॉब को हैडरेस्ट की तरह इस्तेमाल करते हैं.ऐसा करने से कार के ट्रांसमिशन पर बिना वजह प्रेशर पड़ता है और रास्ते में आने वाले खड़्डे की वजह से ऑटोमैटिक गियर चेंज होने का खतरा भी बना रहता है.

स्पीड के अनुसार गियर
नए कार चालकों के साथ ये चीज देखने को मिलती है की वो कम स्पीड में ज्यादा गियर और ज्यादा स्पीड में कम गियर का इस्तेमाल करते हैं.ऐसा करने से आपकी कार के इंजन और ट्रांसमिशन दोनों पर प्रेशर पड़ता है.हमेशा कार की स्पीड के अनुसार ही गियर को बदले.









Source link