IPL: केकेआर की जीत के बाद पंजाबी गाने पर रैप करते दिखे हरभजन और नीतीश राणा, Video

IPL: केकेआर की जीत के बाद पंजाबी गाने पर रैप करते दिखे हरभजन और नीतीश राणा, Video


हरभजन सिंह और नीतीश राणा आईपीएल-2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं (Twitter/Video Grab)

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने आईपीएल-14 के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराया. इस जीत के बाद केकेआर टीम के ओपनर नीतीश राणा और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह मस्ती करते नजर आए. एक वीडियो IPL के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है जिसमें वह पंजाबी गाने पर रैप कर रहे हैं.

चेन्नई. कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने आईपीएल के 14वें सीजन में जीत से आगाज किया और टीम ने अपने पहले मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नीतीश राणा जीत के नायक रहे जिन्होंने 56 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 80 रन बनाए. मैच के बाद वह ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के साथ पंजाबी गाने पर रैप करते नजर आए.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुकाबले में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए. ओपनर नीतीश राणा (80) और राहुल त्रिपाठी (53) ने अर्धशतक जड़े. मैन ऑफ द मैच रहे नीतीश ने शुभमन गिल (15) के साथ पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े. वहीं, दूसरे विकेट के लिए राहुल और नीतीश ने 93 रन की साझेदारी की. हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई. इस जीत के बाद केकेआर टीम के खिलाड़ी मस्ती करते नजर आए.

आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें हरभजन और नीतीश पंजाबी गाने पर रैप करते नजर आ रहे हैं. हरभजन इस युवा बल्लेबाज से उनके एक खास स्टाइल के बारे में पूछते हैं जो वो उंगलियों से बनाते हैं. इसके बाद नीतीश बताते हैं कि यह उनके दोस्तों के लिए है. फिर वह पंजाबी गाने ‘ब्राउन मुंडे’ पर रैप करते हैं. इसमें भज्जी भी उनका साथ देते हैं.इसे भी देखें, राशिद खान ने झटका विकेट, झूम उठी SRH की ‘मिस्ट्री गर्ल’, फैन्स हुए दीवाने

नीतीश राणा ने आईपीएल -2021 में भी शानदार आगाज किया है. उन्होंने सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और 80 रन बनाए. उन्होंने विजय शंकर के पारी के 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और निजी स्कोर 50 रन पहुंचाया. नीतीश ने 37 गेंदों पर सीजन की अपनी पहली फिफ्टी पूरी की थी. वह हाल में घातक कोविड-19 वायरस से उबरे थे.









Source link