पंजाब किंग्स ने इस बार नीलामी में कुल 9 खिलाड़ी खरीदे थे. इसमें से चार ऑलराउंडर हैं. इसमें दो विदेशी और दो भारत के हैं. इनके नाम हैं फैबियन ऐलन(वेस्टइंडीज), मोइजेस हेनरिक्स(ऑस्ट्रेलिया), जलज सक्सेना और उत्कर्ष सिंह. फैबियन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. वो अब तक 35 टी20 मैच खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने 157 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बनाने के साथ ही 19 विकेट भी लिए हैं. पिछले साल उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख में खरीदा था. लेकिन वो खेले नहीं थे. ऐलन की सबसे बड़ी खासियत है कि वो निचले क्रम में आकर लंबे शॉट्स लगा सकते हैं. इसके अलावा टीम के लिए बीच के ओवर में कसी हुई गेंदबाजी कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें लीग में खेलने का बहुत अनुभव नहीं है.
जोफ्रा आर्चर पर काफी निर्भर तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को 16 करोड़ 25 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा जिससे वह आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने. पिछले सत्र के टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आर्चर चोट के कारण आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं जिससे टीम को झटका लगा है. टीम को अपने पहले मैच में 12 अप्रैल को मुंबई में पंजाब किंग्स से भिड़ना है.राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम11: मयंक अग्रवाल, यशस्वी जायसवाल, क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, राहुल तेवतिया, केएल राहुल, बेन स्टोक्स, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, कार्तिक त्यागी, रवि बिश्नोई.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
IPL 2021 Rajasthan Royals full squad: संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, अनुज रावत, रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, मयंक मारकंडेय, जोफ्रा आर्चर, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, कार्तिक त्यागी, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, मुस्ताफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, केसी करियप्पा, लियाम लिविंगस्टोन, कुलदीप यादव और आकाश सिंह.
IPL 2021 Punjab Kings Full Squad: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक हुडा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बररार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोवेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरूख खान, रिले मेरेदिथ, मोएसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फेबियन एलेन और सौरभ कुमार.