क्रिस गेल के नाम एक और कीर्तिमान: गेल IPL में 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; भारतीय बल्लेबाजों में धोनी 216 छक्के लगाकर टॉप पर

क्रिस गेल के नाम एक और कीर्तिमान: गेल IPL में 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज; भारतीय बल्लेबाजों में धोनी 216 छक्के लगाकर टॉप पर


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Chris Gayle MS Dhoni IPL Most Sixes Record 2021 | Players List With The Most Number Of Sixes In IPL History

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

चेन्नई22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब किंग्स इलेवन के बल्लेबाज क्रिस गेल IPLमें 350 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने IPLके 14वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मैच में बेन स्टोक्स के पहले ओवर में छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। गेल ने 40 रन की पारी में 2 छक्के और 4 चौके लगाए। उन्होंने दूसरा छक्का राहुल तेवितया के गेंद पर लगाया। इसके साथ ही IPL में उनके 351 छक्के हो गए हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 250 छक्के भी नहीं लगा पाया है। इस लिस्ट में उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के एबी डिविलियर्स का नाम आता है, जिन्होंने 237 छक्के लगाए हैं। भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 216 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी इनके नाम
गेल के नाम ही IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। इनके बाद ब्रैंडन मैकलम ने IPLके पहले सीजन में एक पारी में 158 रन की नाबाद पारी खेली थी। एबी डिविलियर्स ने नाबाद 133 रन की पारी खेल कर तीसरे नंबर पर हैं।

IPLमें सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम
गेल के नाम IPLमें सबसे तेज शतक बनाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 30 गेंद पर शतक लगाया था। इसी मैच में उन्होंने नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। वहीं युसूफ पठान ने साल 2010 में 37 गेंद पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक लगाया था, जबकि डेविड मिलर ने 2013 में 38 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था।

लीग में गेल ने सबसे ज्यादा शतक लगाए
सैमसन और डिविलियर्स ने IPL में अब तक 3-3 शतक लगाए हैं। लीग में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड ‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने IPL में 133 मैच में कुल 6 सेंचुरी लगाई हैं। विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 193 मैच में 5 शतक लगाए हैं। सैमसन बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले IPL के पहले खिलाड़ी भी बने।

खबरें और भी हैं…



Source link