- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- After The Doctor Scandal In Bhopal, Now The Former Finance Minister Threatens To Suspend The Female Head Constable, Who Is Checking The Mask, The Video Went Viral
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व मंत्री तरुण भनोत।
- गोराबाजार थाने के पास महिला प्रधान आरक्षक कर रही थी मास्क की चैकिंग, मौके पर पहुंचे कांग्रेस विधायक तरुण भनोत
भोपाल में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के दुर्व्यवहार पर पद से इस्तीफा देने वाले डॉक्टर का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और कांग्रेसी विधायक की धमकी देने का मामला सामने आया है। ये प्रकरण जबलपुर के गाेराबाजार क्षेत्र का है। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने पद की गरिमा को परे रखते हुए महिला प्रधान आरक्षक को खरी-खोटी सुना दी। उसे सस्पेंड कराने की धमकी तक दे डाली। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गोराबाजार थाने में पदस्थ महिला आरक्षक लक्ष्मी बेन की सोमवार को थाने के पास ही चैकिंग लगी थी। वह चैकिंग कर रही थी। इस दौरान वहां से निकले एक डंपर चालक का बिना मास्क में चालान बनाया। इसके अलावा वहां कई अन्य लोगों के भी बिना मास्क में चालान बनाया गया। इसी बीच किसी ने कांग्रेस विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत से शिकायत की। मौके पर कार से पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री महिला प्रधान आरक्षक पर भड़क गए।
मास्क की आड़ में वसूली का लगाया आरोप
वायरल हुए वीडियो में पूर्व वित्त मंत्री साफ कहते नजर आ रहे हैं कि मास्क की आड़ में वसूली हो रही है। फिर महिला को डांटते हुए कह रहे हैं कि अपनी टीआई का नंबर बताओ। महिला प्रधान आरक्षक ने भी उसी तेवर से जवाब दिया कि पता कर लो। मैं तो शासन के आदेश का पालन कर रही हूं। पूर्व वित्त मंत्री ने मौके से ही थाने के टीआई सहदेव राम साहू को कॉल लगाया। धमकी देते हुए बोले कि महिला प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दो, नहीं तो मैं तुम्हारे खिलाफ शिकायत कर दूंगा।
महिला प्रधान आरक्षक ने कहा कि मैं महिला हूं, फिर भी इस तरह की बात कर रहे हैं
वीडियो में महिला प्रधान आरक्षक ये कहते हुए दिख रही है कि मैं महिला हूं। एक महिला से इस तरह गाली देकर बात कर रहे हैं। इस पर पूर्व मंत्री कहते हैं कि तेरे को गाली नहीं दिया हूं। फिर जोर से डांटते हुए कहते हैं…चुप। फिर एसपी से शिकायत की बात कहते हैं। इस पर महिला प्रधान आरक्षक भी अपने तेवर दिखाते हुए कह रही है कि मैं भी थाने में रिपोर्ट डाल दूंगी। इसके बाद पूर्व मंत्री उसे भला-बुरा बोलते हुए निकल जाते हैं।
मंगलवार को वायरल हो गया वीडियो
इस पूरे विवाद का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। सोशल ग्रुपों में वायरल हुए इस वीडियो को लेकर पुलिस के अधिकारी भी सकते में आ गए। टीआई से लेकर कई ने इसे राजनीतिक मामला बता कर पल्ला झाड़ लिया। एएसपी गोपाल खांडेल और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा का दावा है कि इस पूरे प्रकरण की कोई शिकायत न तो पूर्व मंत्री की ओर से हुई है। और न ही महिला प्रधान आरक्षक ने इसके बारे में बताया है। बिना शिकायत के क्या कर सकते हैं।