- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Dumper Entered Into New Entry Jane, Trampled The Head And Stomach Of Three Young Girls, Died A Puffery And Two Real Sisters
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विश्वविद्यालय घाटी रोड पर डंपर के नीचे फंसकर युवतियों की स्कूटी चकनाचूर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवतियों की मौत हो गई है।
- विश्वविद्यालय घाटी पर दिल दहला देने वाला हादसा
- सड़क पर बिखरे पड़े मलबे और गड्ढों की वजह से हुई दुर्घटना
- हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस ने डंपर जब्त किया
डाॅ. हरिसिंह गाैर केंद्रीय विश्वविद्यालय राेड की घाटी पर डंपर की चपेट में आईं स्कूटी सवार तीन युवतियाें की दर्दनाक माैत हाे गई। इनमें दाे सगी बहनें और तीसरी उनकी बुआ की बेटी थी। हादसा साेमवार देर शाम उस वक्त हुआ जब डंपर लाखा बंजारा तालाब की मिट्टी लेकर घाटी चढ़ रहा था और स्कूटी सवार युवतियां भी उसी दिशा में जाते समय डंपर के नीचे आ गईं।
स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत बनाई जा रही इस सड़क के किनारे मटेरियल पड़ा है और गड्ढे भी हैं। इससे स्कूटी स्लिप हाेने से डंपर की चपेट में आने का अंदेशा है। हादसे के बाद डंपर छाेड़कर चालक फरार हाे गया। सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 7.30 बजे डंपर क्रमांक- एमपी 05 जी 7961 तालाब की मिट्टी लेकर माेकलपुर गांव तरफ जा रहा था।
इसी दाैरान स्कूटी क्रमांक एमपी 15 एमके 8543 सवार युवतियां उसकी चपेट में आई। मृतकों में फिसली गांव िनवासी भारती पिता बबलू दुबे (24), उसकी छाेटी बहन कीर्ति (21) तथा नारायणपुर निवासी प्रियंका पिता प्रभाकांत कटारे (20) शामिल हैं।
पढ़ने में हाेशियार थी कीर्ति, बुआ ने इकलाैती बेटी काे खाेया
हादसे में मृत प्रियंका फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह आर्ट एंड काॅमर्स काॅलेज में पढ़ती थी। प्रभाकांत की वह इकलाैती बेटी थी। उससे छाेटा एक भाई है। कीर्ति गर्ल्स डिग्री काॅलेज में एमएससी फर्स्ट ईयर में थी। भारती के भाई अभिषेक ने बताया कि घर पर सभी लाेग बहनाें के बाजार से लाैटने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक्सीडेंट की खबर मिली।
स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट में नियमों की अनदेखी हादसे की वजह, बचाव की मुद्रा में जिम्मेदार…
कमियों के कारण डंपर कुछ दिन पहले हटा दिया
- जिस डंपर से हादसा हुआ है। वह कमियाें के कारण कुछ दिन पहले हटा दिया गया था। – विजय कुमार, टीम लीडर अश्वथ
नाे एंट्री के समय झील के ही डंपर निकल रहे थे
- सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक नाे-एंट्री है। सिर्फ स्मार्ट सिटी के डंपराें काे छूट दी गई है। – संजय खरे, डीएसपी ट्रैफिक
ठेकेदार की गलती नहीं, आने-जाने खूब जगह है
- ठेकेदार की गलती नहीं। सड़क किनारे मटेरियल है, लेकिन आने-जाने के लिए काफी जगह है। – राघव शर्मा, साइट इंजीनियर स्मार्ट सिटी कंपनी
झील की मिट्टी ढाे रहा था डंपर, ड्राइवर भाग गया
- डंपर झील की सफाई के काम में लगा था। घटना के बाद ड्राइवर भाग गया। – संजय ऋषिश्वर, टीआई सिविल लाइन
डंपर की शिकार हुए बड़ी बेटी की 15 दिन बाद शादी थी, एक पल में खुशियां मातम में बदली
परिजन के अनुसार भारती चतुरभटा गांव में मध्यांचल बैंक के कियोस्क सेंटर का संचालन करती थी। जैसीनगर में उसकी शादी तय हाेने के बाद 11 मार्च काे सगाई हुई थी। सभी खुश थे। शादी की तैयारियाें चल रही थीं। रिश्तेदार अा गए थे। 27 अप्रैल काे शादी थी। भारती साेमवार काे अपनी छाेटी बहन कीर्ति और बुआ की बेटी प्रियंका के साथ स्कूटी से ट्राॅली बैग खरीदने के लिए बाजार आईं थी। लाैटते समय यह हादसा हाे गया।