- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Seized Ganj And Smack In Jabalpur Zone Burnt In The Furnace Of Cement Plant, IG And SP Of Five Districts Present On The Spot
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीमेंट प्लांट में गांजा-स्मैक
- उच्च स्तरीय ड्रग विनस्टिकरण समिति में नष्ट थानों के मालखाने में पड़े गांजा व स्मैक को नष्ट कराने का हुआ था निर्णय
पांच करोड़ रुपए कीमत का गांजा व स्मैक पुलिस ने सीमेंट प्लांट में जला दिया। ये कार्रवाई उच्च स्तरीय ड्रग विनिष्टिकरण समिति जबलपुर जोन के अध्यक्ष आईजी भगवत सिंह चौहान और पुलिस अधीक्षकों की मौजूदगी में हुई। सीमेंट के प्लांट में गांजा-स्मैक की विनिष्टिकरण (नष्ट) प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कटनी के क्षेत्रीय अधिकारी की देखरेख में हुआ।
जानकारी के अनुसार थानों द्वारा जब्त गांजा व स्मैक की समय-समय पर इसी तरह विनिष्टीकरण होता है। इसका निर्णय आईजी की अध्यक्षता में गठित समिति करती है और विनिष्टीकरण के समय आईजी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों की मौजूदगी भी अनिवार्य होती है। कटनी स्थित एसीसी कैमोर प्लांट में ये पूरी कार्रवाई की गई। जबलपुर जोन के पांच जिलों की कुल 191 प्रकरणों में जब्त गांजा व स्मैक नष्ट कराया गया। इसमें न्यायालय के नाजरात में रखे 62 प्रकरणों का भी निपटारा किया गया।
3202 किलो गांजा और एक किलो 737 ग्राम स्मैक नष्ट किया गया
आईजी भगवत सिंह चौहान ने बताया कि पांच जिलों में 156 प्रकरणों में जब्त कुल 3202 किलो गांजा और 33 प्रकरणों में जब्त एक किलो 737 ग्राम स्मैक नष्ट कराया गया। एक किलो गांजा की कीमत 10 हजार रुपए है। इस तरह 3202 किलो गांज की कीमत तीन करोड़, 20 लाख, 20 हजार रुपए थी। वहीं 10 ग्राम स्मैक की कीमत एक लाख रुपए है। कुल कीमत स्मैक की एक करोड़ 73 लाख 10 हजार रुपए थी।
पांच जिलों में जब्त गांजा व स्मैक की ये थी मात्रा
जबलपुर जिले के कुल 119 प्रकरण में 573 किग्रा गांजा और 11 प्रकरण में 1 किलो 482 ग्राम स्मैक, कटनी के 15 प्रकरण में 124 िकग्रा गांजा व 03 प्रकरणों में 4 ग्राम स्मैक, सिवनी में 4 प्रकरणों में 2193 किलो 320 ग्राम गांजा व 02 प्रकरणों में 116 गांजे के पौधे, छिंदवाडा में 13 प्रकरण में जब्त 116 किलो 320 ग्राम गांजा और नरसिंहपुर के 5 प्रकरणों में 4 किलो 900 ग्राम गांजा व 19 प्रकरण में 251 ग्राम स्मैक को नष्ट कराया गया।
ये रहे माैजूद
कार्रवाई के दौरान आईजी भगवत सिंह चौहान, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, छिंदवाड़ा एसपी विवेक अग्रवाल, कटनी एसपी मयंक अवस्थी, सिवनी एसपी कुमार प्रतीक, नरसिंहपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव मौजूद थे।