- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- 13.50 Crores Even After Meeting The Government, The Second Installment Did Not Come Into The Accounts Of The People
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- आयुक्त लॉकडाउन में काम निपटाने का दावा कर रहे, कर्मी चक्कर लगवा रहे
- निगम के जोन कार्यालय में लगी लोगों की भीड़
नगर निगम में कर्मचारियों की मनमानी के कारण आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शासन से निगम को प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वयं की जमीन पर मकान बना रहे लोगों के लिए 13.50 करोड़ रुपए तो मिले गए लेकिन यह राशि संबंधित लोगों के खातों में नहीं डाली गई।
निगम आयुक्त लॉकडाउन में कार्यालय खोलकर पीएम आवास की पेंडिंग फाइलें निपटाने का दावा कर रहे हैं। वहीं निगम कर्मी एक साल से दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे लोगों को इधर से उधर चक्कर लगवा रहे हैं। इसी कारण सोमवार सुबह से शाम तक सिविल लाइंस स्थित जोन कार्यालय में लोगों की भीड़ रही। इस दौरान कर्मचारियों ने भी यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। एक छोटे से कमरे में आठ कर्मचारी एक-दूसरी से सटकर बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों पर नाराज होते हुए कहा कि आपकी फाइल नहीं मिल रही। हो सकता है लेखा विभाग भेज दी होगी या फिर आपत्ति लगी होगी। प्रक्रिया पूरी होगी तब आपके खाते में पैसे आ जाएंगे। इस दौरान कमरे के बाहर 15 से अधिक लोग यह पता करने के लिए कर्मचारियों से मिन्नतें करते रहे कि उनके खाते में आखिर दूसरी किस्त कब आएगी।
लोग बोले : कभी आठ तो कभी कहते हैं 12 दिन में आएंगे पैसे
- बड़ा कब्रिस्तान निवासी अब्दुल सत्तार ने बताया कि कभी कहते हैं, आठ दिन में किस्त आ जाएगी, कभी 12 दिन की बात कहते हैं। अभी तक खाते में राशि नहीं आई इसलिए आज भी आना पड़ा।
- सपना कल्याणे निवासी सुंदर नगर ने कहा एक किस्त आ गई लेकिन दूसरी किस्त नहीं मिल पाई। निगम से चालान बनवाने के लिए कहा था, चार घंटे से यहां घूम रही हूं।
सीधी बात; हिमांशु भट्ट, आयुक्त
आपने लॉकडाउन में काम किया फिर भी लोगों को दूसरी किस्त नहीं मिली, ऐसा क्यों?
– छुट्टी में काम तो किया लेकिन इसके बाद दो-तीन प्राेसेस और है। 290 लोगों के खाते में गुरुवार तक पैसा आएगा।
लोगों निगम कर्मचारी इधर से उधर घुमा रहे हैं क्या उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं?
– ऐसा नहीं है, किसी के दस्तावेज अधूरे होंगे या नक्शा नहीं लगा होगा, ऐसे लोगों को बुलाया होगा। किसी को दूसरी किस्त में समस्या है तो वह वॉट्सएप नंबर 98931-69847 पर फाइल नंबर बताए हम देख लेंगे। किसी को एक पैसा देने की ज़रुरत नहीं है।
1300 लोगों को दूसरी किस्त देना है, इतने लोगों के खातों में कब किस्त देंगे?
– जिन लोगों को पहली किस्त मिल गई हैं, उन्हें परेशान होने की ज़रुरत नहीं है। 19-20 तारीख तक सबके खातों में पैसे आ जाएंगे।