हरमनप्रीत कौर भारतीय टी20 टीम की कप्तान हैं. ( फोटो हरमनप्रीत के टि्वटर अकाउंट से)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम आखिकार 7 साल बाद टेस्ट खेलने जा रही है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय दौरे पर आई थी. यहां उसने टी20 और वनडे सीरीज खेली थी.
भारतीय महिला टीम 2014 के बाद पहला टेस्ट मैच खेलेगी, जबकि इंग्लैंड ने पिछला टेस्ट 2019 में एशेज सीरीज के दौरान खेला था. दौरे का अंत 15 जुलाई को चेम्सफोर्ड में होगा. घरेलू कार्यक्रम की घोषणा के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘हम गर्मियों के व्यस्त सत्र को लेकर उत्सुक हैं. यह इंग्लैंड की महिला टीम के लिए महत्वपूर्ण साल होगा और हम भारत तथा न्यूजीलैंड की मेजबानी को लेकर उत्सुक हैं.’ उन्होंने कहा कि दो इंटरनेशनल सीरीज के बीच में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाएगा. गर्मियों में राशेल हेहोई फ्लिंट ट्रॉफी और नए टी20 टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा.
वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए अच्छा मौका
टॉम हैरिसन ने कहा, ‘2022 आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के करीब होने के कारण यह बेहद महत्वपूर्ण है कि इंग्लैंड टीम इसके लिए अच्छी तैयारी कर पाए. टीम को अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा भी करना है और ऐसे में हम इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में रोमांचक 12 महीनों को लेकर उत्सुक हैं.’ भारत के खिलाफ सीरीज के बाद द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाएगा. इसके बाद इंग्लैंड की महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में तीन टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी.यह भी पढ़ें: IPL 2021: संजू सैमसन को अंतिम गेंद पर रोकने के लिए अर्शदीप सिंह ने बनाया था खास प्लान, सफल भी रहे
भारत के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम:
16 से 19 जून: एकमात्र टेस्ट
27 जून: पहला वनडे
30 जून: दूसरा वनडे
3 जुलाई: तीसरा वनडे
9 जुलाई: पहला टी20
11 जुलाई: दूसरा टी20
15 जुलाई: तीसरा टी20