लॉकडाउन में निकला था चोरी की बाइक बेचने: शातिर चोर से चार बाइक जब्त, पीछा कर पुलिस ने दबोचा, लॉक तोड़कर पलक झपकते ही उड़ा देता था बाइक

लॉकडाउन में निकला था चोरी की बाइक बेचने: शातिर चोर से चार बाइक जब्त, पीछा कर पुलिस ने दबोचा, लॉक तोड़कर पलक झपकते ही उड़ा देता था बाइक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Four Bikes Seized By A Vicious Thief, Police Chased, Broke The Lock And Blew The Bike In The Blink Of An Eye

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चोरी की बाइक जब्त।

  • गढ़ा पुलिस ने सूपाताल मुजावर मोहल्ला के पास आरोपी को दबोचा, केंट व पनागर में भी हो चुका है गिरफ्तार

गढ़ा पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की चार बाइक जब्त किए। आरोपी चोरी की एक बाइक लेकर लॉकडाउन में बेचने निकला था। पुलिस ने सूपाताल मुजावर मोहल्ले के पास उसे रोक ताे वह भागने लगा। इसके बाद पीछा कर पुलिस ने दबोचा। आरोपी पूर्व में भी केंट व पनागर में गिरफ्तार हो चुका है।

सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह ने इस मामले का मंगलवार को खुलासा किया। बताया कि मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। टीआई गढ़ा राकेश तिवारी सूपाताल मुजावर मोहल्ला पहुंचे तो आरोपी बिना नंबर की बाइक लिए खड़ा मिला। वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने रोका, तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दबोचा। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान बारहा गौर बरेला निवासी सत्येंद्र बर्मन (26) के रूप में हुई। वह शहर में नरसिंह वार्ड मदनमहल में रह रहा था।

चोरी की बाइक का खुलासा करते सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह।

चोरी की बाइक का खुलासा करते सीएसपी गढ़ा तुषार सिंह।

घर में छिपा कर रखा था तीन और बाइक
टीआई राकेश तिवारी के मुताबिक आरोपी सत्येंद्र बर्मन के पूर्व रिकॉर्ड को देखते हुए सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने गढ़ा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों चुराई गई तीन और बाइक घर में छिपाकर रखना बताया। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीनों बाइक जब्त किए। आरोपी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करता था। पुलिस बाइक के चेचिस व इंजन नंबर के आधार पर उनके मालिकों का पता लगाने में जुटी है।

खबरें और भी हैं…



Source link