Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान में सृष्टि समाज सेवा समिति एवं तेजस्वी दल के सदस्य स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसमें वे लोगों के घरों पर जाकर उन्हें वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। डोंगरेनगर, शुभम कॉलोनी, मोहन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को कोविड टीका लगवाने के प्रोत्साहित किया। सतीश टांक, सोनाली पंड्या,एएनएम संगीता गामड़, संगीता लोहार, ऊषा करडे, सृष्टि समाज सेवा समिति सदस्य अर्पित उपाध्याय, दिव्या श्रीवास्तव, प्रिया पाटिल, ज्योति पडियार, पल्लवी टाक, हर्षित सोनी, विशाल सक्सेना, पूजा व्यास, सिम्मी राठौर,पंकज टाक, काजल टांक, करिश्मा राठौड़, महेंद्र बारूपाल, शुभम सिखवाल सहित अन्य मौजूद थे। समिति द्वारा आगे भी लोगों के घरों पर पहुंच उन्हें जागरूक किया जाएगा।