शहर का पहला कोविड केयर सेंटर: राधा स्वामी सत्संग आश्रम में 500 बिस्तरों का अस्थाई सेंटर, दो से तीन दिनों में होगा तैयार

शहर का पहला कोविड केयर सेंटर: राधा स्वामी सत्संग आश्रम में 500 बिस्तरों का अस्थाई सेंटर, दो से तीन दिनों में होगा तैयार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के शहरी क्षेत्र में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। रोज सैकड़ों संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। बढ़ते कोरोना मरीज और अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए, जिला प्रशासन द्वारा खंडवा रोड स्थित राधास्वामी आश्रम में अस्थाई कोविड-19 केयर सेंटर बनाया जा रहा है।

जिसमें करीब 500 बेड से शुरुआत की जाएगी हालांकि राधा स्वामी आश्रम में काफी जगह है। आने वाले समय में प्रशासन को स्थिति सामान्य होती नहीं दिखती तो और भी बेड बढ़ाने की कवायद की जाएगी।लगातार इंदौर में कोविड-19 पेशेंट बढ़ने के चलते इंदौर के अस्पतालों की हालत किसी से छिपी नहीं है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इंदौर के राधास्वामी आश्रम में कॉविड केयर सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं।

प्रसाशन जुटा तैयारी में

प्रसाशन जुटा तैयारी में

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि कोविड केयर सेंटर बनाने का उद्देश्य है कि इससे शहर के अन्य अस्पतालों में बेड की कमी को पूरा किया जा सके। हालांकि नोडल अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस कोविड केयर सेंटर में केवल उन मरीजों को रखा जा सकेगा जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। यहां पर ऐसे मरीजों को रखा जाएगा, जिनके पास होम आइसोलेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होती है।

फिलहाल राधा स्वामी आश्रम में 500 बिस्तर की व्यवस्था की जा रही है। वही आने वाले दिनों में कोरोना मरीजों की स्थिति को देखते हुए यहां पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के बात भी की गई। वही राज्य शासन द्वारा निर्देशानुसार 15 बेड पर एक डॉक्टर और 3 स्टाफ नर्स के अलावा एक अन्य व्यक्ति मददगार के रूप में होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link