- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- 6 Days Ago, A Young Man Was Found Injured On The Road, Died In Hospital, His Mother Has Been Beaten To Death.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मृतक जीतू वर्मा, मां ने लगाया �
- मृतक, अपने मालिक के बेटे के कहने पर घर से निकला था
एक युवक की संदिग्ध हालात में घायल होने के बाद मौत हो गई है। युवक ने 6 दिन अस्पताल में तड़पने के बाद दम तोड़ा है। मृतक को आखिरी बार उसके ही मालिक के बेटे ने कॉल कर बुलाया था। वह खाना छोड़कर घर से चला गया, लेकिन फिर कभी नहीं लौटा। देर रात पुलिस ने घर आकर सड़क पर घायल पड़े होने की सूचना दी। घटना 7 अप्रैल रात की है। मृतक की मां ने बेटे की हत्या का आरोप उसे कॉल कर बुलाने वाले पर लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही आरोपों की जांच की जा रही है।
विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र स्थित सिंधिया नगर निवासी 30 वर्षीय जीतू वर्मा पुत्र मनीराम वर्मा वाहन चालक है। अभी वह एक पार्टी की फर्म में प्राइवेट वाहन चलाता है। 7 अप्रैल को वह घायल हालत में आरोग्यधाम के पास पड़ा मिला था। मामले का पता चलते ही पुलिस ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर 6 दिन बेहोश रहने के बाद उसने सोमवार रात दम तोड़ दिया था। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। युवक जिन परिस्थितियों में घायल पड़ा मिला था वह संदिग्ध मानी जा रही हैं।
मां ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक की मां रामश्री ने बताया कि जीतू 7 अप्रैल की रात को अपनी ड्यूटी से आ गया था। खाना ही खा रहा था तभी उसके मालिक के लड़के मोखली का कॉल आ गया। उसने कहा था कि ज्यादा शराब पी ली है घर तक छोड़ दे। जिस पर वह खाना छोड़कर चला गया था, लेकिन फिर लौटा ही नहीं। देर रात थाना से दीवान और एक सिपाही आए थे। उन्होंने बताया कि आरोग्यधाम के पास जीतू घायल पड़ा है। वह सड़क हादसे में घायल नहीं हुआ है बल्कि उसकी हत्या की गई है।