सस्ते में खरीदें Honda की कार! कंपनी दे रही भारी छूट, 30 अप्रैल तक है मौका

सस्ते में खरीदें Honda की कार! कंपनी दे रही भारी छूट, 30 अप्रैल तक है मौका


नई दिल्ली. होंडा (Honda) ने सोमवार को जारी किये एक स्टेटमेंट में अपने ग्राहकों के लिए कुछ ख़ास ऑफर्स पेश किये हैं, जिसमे कैश डिस्काउंट (Cash discount) जैसे ऑफर भी शामिल है. जो भी ग्राहक बैसाखी, उगादी, गुड़ी पड़वा, बिहू और पोइला बैसाख जैसे शुभ अवसर पर नई गाडी लेने की सोच रहे हैं, वो इन ऑफर्स का लाभ सभी अधिकृत कंपनी डीलरशिप स्टोर्स से 30 अप्रैल तक उठा सकते हैं. हौंडा के मौजूदा ग्राहकों के लिए भी कंपनी ने लॉयल्टी बोनस और स्पेशल एक्सचेंज जैसे ऑफर्स की घोषणा की है.

38,851 रुपए तक है ऑफर
कंपनी ने होंडा amaze पर 38,851 रुपए के ऑफर्स दिए हैं जिसमे 17,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट या 17,105 रुपए की एक्सेसरीज और 15,000 रुपए तक के एक्सचेंज बोनस शामिल हैं.होंडा amaze के SMT पेट्रोल वेरिएंट में 20,000 रुपए तक का कॅश डिस्काउंट या एक्सेसरीज और 15,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: कोविड वैक्सीन लगवाने वालों को ये सरकारी बैंक दे रहा FD पर अधिक ब्याज, जानिए इसके बारे में सबकुछहोंडा WR-V पर 32,527 रुपए का ऑफर
वही, होंडा WR-V पर 32,527 रुपए के ऑफर जिसमे 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट या 17,527 रुपए की एक्सेसरीज और 15,000 रुपए का एक्सचेंज ऑफर शामिल है.

इसी तरह होंडा jazz पर 32,248 रुपए और हौंडा सिटी की 5th जनरेशन पर 10,000 तक के ऑफर्स दिए गए हैं.कंपनी के इन ऑफर्स का इस्तेमाल आप कैश डिस्काउंट,एक्सेसरीज और कार एक्सचेंज के तौर पर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Post Office के इस स्कीम में केवल 95 रुपये जमा करके कमाएं 14 लाख रुपये, जानिए कैसे?

क्या कहना है कंपनी का?
होंडा कार इंडिया के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल्स) राजेश गोयल में कहा कि शुभ अवसर होने के नाते, कई ग्राहक वर्ष में इस समय के दौरान अपनी नई कार कि खरीददारी करते हैं.हौंडा कंपनी का हमेशा ये प्रयास रहता है कि खरीदारों को अपने पैसे, मन की शांति और प्राइड ऑफ़ ओनरशिप के लिए सबसे अच्छी कीमत मिले. आगे उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में कंपनी लोगों कि सुरक्षा का पूरा धयान रखती हैं, जिससे ग्राहक को एक सुरक्षित और कॉन्टैक्टलेस बाइंग अनुभव मिल सके.जिसके लिए होंडा कंपनी ने ऑनलाइन बाइंग प्रोसेस और डीलरशिप स्टोर्स पर मजबूत और सुरक्षित बिक्री प्रक्रिया को चालू किया है.





Source link