Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सोमवार को अमावस्या से पर्व ही लोगों के नर्मदा नदी में स्नान पर प्रशासन ने रोक लगा दी, जिसके चलते हजारों श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा। क्षेत्र के सभी नर्मदा तटों पर प्रशासन ने काेरोना संक्रमण को देखते हुए पहले ही पहरेदारी सुनिश्चित करवा दी थी। इसी के साथ घाटों के रास्तों पर भी नाकाबंदी की गई थी। एसडीएम नितिन टाले ने बताया कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी कि सोमवती अमावस्या पर नर्मदा नदी में स्नान करने पर रोक लगाई गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी रविवार रात 4 बजे से ही नर्मदा तटों और उनके रास्तों के भ्रमण पर निकल गए थे। तहसीलदार राजेश बोरासी ने बताया की लोगों को मना किए जाने के बाद भी हमें मालूम था कि स्नान के लिए लोग आएंगे। इसीलिए हमने एक तरफ जहां नर्मदा तटों पर स्टाफ को तैनात किया। वहीं नर्मदा नदी जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी भी करवा दी। पिपरिया स्थित सिलारी चौराहे पर रोक होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहनों और ऑटो से आए, जिन्हें प्रशासन ने वापस कर दिया।