- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- IPL 2021 Latest News Update | Chetan Sakariya Dream Debut In IPL 2021, Chetan Sakariya Dream Debut For Rajasthan Royal, Rajasthan Royals, IPL 2021, IPL
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के चौथे मैच में राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टीम की हार के बावजूद युवा गेंदबाज चेतन सकारिया ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। अपना IPL डेब्यू कर रहे चेतन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 31 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए।
ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, चेतन का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा। आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे परिवार को चलाने की जिम्मेदारी भी चेतन भी थी। कुछ दिन पहले तक चेतन के पास ट्रेनिंग के लिए पहनने को जूते तक नहीं थे। IPL ऑक्शन 3 हफ्ते पहले उन्होंने अपने भाई को खोया। घर चलाने के लिए क्रिकेट के अलावा नौकरी भी की। इन चुनौतियों को पार करते हुए वे IPL तक पहुंचे हैं।
भाई की मौत के वक्त सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे
चेतन की मां ने एक क्रिकेट वेबसाइट को बताया कि चेतन के भाई ने इसी साल जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। चेतन उस वक्त घर पर भी नहीं थे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे थे। टूर्नामेंट के दौरान उनका परिवार बहाना बनाकर उनके भाई की मौत की बात टालता रहा।
उन्होंने बताया कि चेतन अपने भाई से बहुत प्यार करता था। जब भी अपने भाई के बारे में पूछता, मैं बात को टाल देती। मैंन चेतन को उसके पिता से बात नहीं करने दी, क्योंकि वो चेतन से झूठ नहीं बोल पाते। एक दिन फोन पर उससे बात करते-करते मैं रो पड़ी। अपने भाई के बारे जानकर चेतन ने पूरे हफ्ते किसी से बात नहीं की। उसने खाना तक छोड़ दिया।

IPL डेब्यू कर रहे चेतन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 31 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किए।
चेतन पर बहन की पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी
चेतन के परिवार की स्थिती बहुत ही खराब थी। ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, चेतन ने बताया कि उन पर बहन की पढ़ाई की फीस और उसकी शादी कराने की जिम्मेदारी है। इतना ही नहीं चेतन का पूरा घर एक रूम और एक हॉल में रहता है इसलिए अभी उनको अपने लिए एक घर भी लेना है।
घर पर टीवी नहीं था, दोस्त के घर पर मैच देखते थे
उन्होंने बताया कि उनके पिता एक समय पर परिवार का पेट पालने के लिए टेम्पो चलाया करते थे। 2 साल पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने बताया कि 5 साल तक उनके घर में देखने के लिए टीवी तक नहीं था और उन्हें कोई मैच भी अपने दोस्त के घर देखना पड़ता था।

IPL ऑक्शन में चेतन को राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ की धनराशि देकर खरीदा।
राजस्थान ने 1.20 करोड़ में खरीदा
उन्होंने बताया कि इस ट्रैजेडी के करीब एक महीने बाद IPL ऑक्शन में चेतन को राजस्थान रॉयल्स ने भारी भरकम रकम देकर खरीदा। चेतन को 1.20 करोड़ की रकम मिली। ये एक सपने की तरह है। हमने बहुत कुछ सहा है। चेतन की मेहनत और लगन से ही हम अब उबर रहे हैं।
महज 20 लाख था बेस प्राइज
चेतन 20 लाख के बेस प्राइस के साथ IPL ऑक्शन में आए थे, लेकिन उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स दोनों में होड़ देखी गई। आखिर में रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। 2020 में वह बेंगलुरु के साथ संयुक्त अरब अमीरात में बतौर नेट बॉलर शामिल थे।