Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान के सिर्फ दो बल्लेबाज 12 से ज्यादा रन बना सके. (AP)
Pakistan vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हराया. दक्षिण अफ्रीका की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके ज्यादातर स्टार खिलाड़ी इस समय आईपीएल खेल रहे हैं. ऐसे में पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका की ऐसी टीम से है, जिसे बी टीम कहा जा सकता है.
पाकिस्तान ने सोमवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच में 9 विकेट पर 140 रन बनाए. उसकी ओर से सिर्फ बाबर आजम (50) और मोहम्मद हफीज (32) ही 20 से ज्यादा रन बना सके. कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने अर्धशतक जरूर बनाया लेकिन उनकी पारी टी20 क्रिकेट के लिहाज से ‘नौ दिन चले अढ़ाई कोस’ जैसी रही. पाकिस्तानी कप्तान ने 50 रन बनाने के लिए इतनी ही गेंदें खेलीं. दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे और लिजाड विलियम्स ने 3-3 विकेट झटके.
जॉर्ज लिंडे ने पाकिस्तान के 3 विकेट झटके और फिर 20 रन भी ठोक डाले. (AP)
पहले टी20 मैच में हार झेलने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दूसरे टी20 मैच में बराबरी करने का मौका नहीं गंवाया. उसने महज 14 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसकी ओर से ओपनर एडेन मार्करम (Aiden Markram) ने 30 गेंद पर 54 रन की जोरदार पारी खेली. कप्तान हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने 21 गेंद पर 36 और जॉर्ज लिंडे ने 10 गेंद पर 20 रन बनाए. जॉर्ज लिंडे (George Linde) को उनके ऑलराउंड खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.यह भी पढ़ें: IPL 2021: मुंबई इंडियंस जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा, केकेआर के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार
पाकिस्तान की ओर से उस्मान कादिर ने सबसे अधिक दो विकेट झटके. मोहम्मद हसनैन और हसन अली को एक-एक विकेट मिला. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तीसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा. यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज में अजेय बढ़त ले लेगी. फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं.