विवाद के बाद हत्या: क्रिकेट खेलते समय हुआ विवाद, युवक पर बेट से किया हमला, इलाज जे दौरान मौत

विवाद के बाद हत्या: क्रिकेट खेलते समय हुआ विवाद, युवक पर बेट से किया हमला, इलाज जे दौरान मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक यश

शहर में कोरोना कर्फ्यू के बावजूद भी मल्हारगंज थाना क्षेत्र में देर शाम क्रिकेट खेलते समय दो युवको में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर बेट से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घायल युवक को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी प्रीतम ठाकुर ने बताया कि घटना 5.30 बजे के लगभग की है। यश जैन पिता दिलीप जैन (20) निवासी जनता कालोनी अपने घर से मंदिर जाने का बोल कर निकला था। इसके बाद वह सुभाष हायर सेकंडरी स्कूल बड़ा गणपति स्थित मैदान में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने लगा। वही पर किसी बात को लेकर यश और करण शुक्ला के बीच विवाद हुआ जिसमे करण ने यश पर बेट से हमला कर दिया। यश के सिर से खून अधिक बह जाने से अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएसपी मल्हारगंज ने बताया कि आरोपी करण शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link