कृषि उपज मंडी: लॉकडाउन में नकली पास लगाकर घूम रहे फर्जी निगमकर्मी पर 188 में केस दर्ज

कृषि उपज मंडी: लॉकडाउन में नकली पास लगाकर घूम रहे फर्जी निगमकर्मी पर 188 में केस दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लॉकडाउन में घूमने का शौक एक युवक को भारी पड़ गया। आगर रोड स्थित कृषि उपज मंडी चौराहे पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। युवक के गले में पास लटका हुआ था, जिस पर जितेंद्र भाटी का नाम था। लेकिन पुलिस की पूछताछ में युवक के घबराने से होशियारी पकड़ी गई।

असल में जितेंद्र भाटी निगम का कर्मचारी है। लेकिन युवक के गले में जो पास लटका हुआ था उस पर उसका स्वयं का फोटो लगा था। पता चला कि जितेंद्र के नाम का फर्जी पास बनाकर शिवकुमार चावड़ा निवासी विवेकानंद कॉलोनी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहा था। पुलिस ने शिवकुमार के खिलाफ धारा 188 में केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link