- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- Poster Against The Minister Being Stuck In The Walls Of Satna City, Yuk Said When The Need Of The Minister Is Missing Then
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युकां द्वारा चिपकाया गया पोस्�
- कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए युवा कांग्रेस ने शहर के सर्किट हाउस चौक में किया प्रदर्शन
सतना जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए युवा कांग्रेस ने कोविड प्रभारी मंत्री लापता के पोस्टर दीवारों में चस्पा करते हुए शहर के सर्किट हाउस चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया है। युकां नेता राजदीप सिंह ने कहा है कि जब प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल की जिले को सबसे ज्यादा जरूरत है तब वो लापता है। प्रभारी मंत्री के लापता होने के कारण शहर के अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों को समुचित उपचार नहीं मिल रहा है। ज्यादातर मरीज के परिजन इजाल के आभाव में अस्पतालों में चीख व चिल्ला रहे है। फिर भी कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है। पैसे वाले लोग बाहर के बड़े शहरों में इलाज करा रहे है। वहीं आम आदमी इलाज के आभाव में मर रहा है।
बता दें कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रामखेलावन पटेल को सतना, रीवा सहित सिंगरौली जिले का प्रभारी मंत्री बीते कुछ दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बनाया था। सीएम की मंसा थी कि प्रभारी मंत्री के आभाव में कई जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था बिगड़ी हुई है। ऐसे में यदि कोरोना काल में ही प्रभारी मंत्रियों का प्रभार दिया गया तो शायद कुछ अच्छा हो सकता है। लेकिन दमोह उप चुनाव के कारण रामखेलावन पटेल का समय वहीं प्रचार प्रसार में ज्यादा व्यतीत हो रहा है। ऐसे में वे जिले से दूर है। इसी को युकां ने मुददा बनाया है।
आपदा में राजनीति कर रही युकां: कामता पाण्डेय
प्रभारी मंत्री के लापता होने के पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद भाजपा ने युकां को आड़े हाथ लिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी कामता पाण्डेय ने कहा हैं कि कोरोना महामारी के समय कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। इनके नेता नकारात्मक राजनीति करने में मशगूल है। आज जब सेवा और सहयोग में हाथ बटाने का अवसर था, तब वे राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। आपदा के समय जब फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों का सेवा कर रहे है। तब कांग्रेस के लोग स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल तोड़ने में लगे हैं। वे जनता के बीच में एक नकारात्मक माहौल खड़ा कर सिगुफेबाजी कर रहे हैं।