खालवा में व्यापारियों की सजगता: आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो 19 अप्रैल तक लगाया लॉकडाउन, बंद रखे व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दूध, फल-सब्जी विक्रेताओं को सुबह 2 घंटे की छूट

खालवा में व्यापारियों की सजगता: आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी तो 19 अप्रैल तक लगाया लॉकडाउन, बंद रखे व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दूध, फल-सब्जी विक्रेताओं को सुबह 2 घंटे की छूट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • In The Tribal dominated Area, The Number Of Corona Infected Increased, The Lockdown Imposed Till April 19, The Closed Commercial Establishments

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खालवा में लॉकडाउन लगाकर व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रदेश सरकार कई जिलों में लॉकडाउन लगा रही हैं। जिसका व्यापारी वर्ग द्वारा विरोध किया जा रहा हैं। लेकिन खंडवा जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र खालवा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर व्यापारियों ने खुद लॉकडाउन लगाया हैं। मंगलवार-बुधवार को दुकानें व प्रतिष्ठान बंद रखें। यह लॉकडाउन 19 अप्रैल तक लगाया गया हैं। आदिवासी विकासखंड खालवा में व्यापारी वर्ग कोरोना संक्रमण को लेकर कितना सजग हैं, यह तो मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों से ज्यादा कोई नही जान सकता। व्यापारी संघ खालवा के कोषाध्यक्ष अनुपम नामदेव ने बताया व्यापारी संघ ने एक निर्णय लेकर यह साबित कर दिया कि जान हैं तो जहान हैं। सोमवार को व्यापारी संघ ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए 13 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मुख्यालय के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया हैं। जिसके चलते मंगलवार को सामूहिक रूप से खालवा नगर पूर्णतः बंद रहा। सुबह फल, दूध व सब्जी वालों को 2 घंटे तक छूट दी गई। जिसके चलते वह व्यापारी भी 2 घंटे बाद दुकानें बंद कर देते हैं, जहां एक ओर लोग लॉकडाउन से कतरा रहे हैं। बंद के दौरान व्यक्ति काम से ही बाहर निकल रहा हैं। वैसे देखा जाए तो व्यक्ति खुद अपनी जिम्मेदारी समझ कर घर पर ही रह रहा हैं।

(रिपोर्ट – अशोक सोनी, खालवा)

खबरें और भी हैं…



Source link