डब्ल्यूवी रमन फिर करेंगे महिला टीम के कोच के लिए आवेदन, विश्व कप पर नजर

डब्ल्यूवी रमन फिर करेंगे महिला टीम के कोच के लिए आवेदन, विश्व कप पर नजर


बीसीसीआई कोच रमन को और जिम्मेदारियां सौंप सकता है.

पूर्व भारतीय ओपनर डब्ल्यूवी रमन (WV Raman) भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए फिर से आवेदन करने के लिए तैयार हैं. बीसीसीआई उन्हें अधिक जिम्मेदारी सौंप सकता है.

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय ओपनर डब्ल्यूवी रमन (WV Raman) भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए फिर से आवेदन करने के लिए तैयार हैं. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) उन्हें अधिक जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने नए संविधान के मुताबिक अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन प्रकाशित किया है. इसमें कहा गया है कि पुराने अनुबंध के खत्म होने के बाद नए आवेदन की मांग की जानी चाहिए. माना जा रहा है कि सीनियर टीम के मुख्य कोच को महिला ए, अंडर-19 और एनसीए टीमों के लिए खाका तैयार करने के मामले में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी.

बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘जहां तक ​​मुझे पता है, रमन पद के लिए आवेदन करेंगे. उनके मार्गदर्शन में महिला टीम विश्व टी20 के फाइनल में पहुंची. इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया सीरीज भारतीय टीम ने एक साल के बाद खेली थी. मेरा मानना ​​है कि वह एक मजबूत दावेदार हैं.’

न्यूजीलैंड में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में एक साल से भी कम समय बचा है और भारतीय टीम को जून-जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है. बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘जो भी नया मुख्य कोच बनेगा उसे छह या आठ टीम की महिला इंडियन प्रीमियर लीग को शुरू करने से पहले ए टीम और अंडर-19 टीम को विकसित करने की योजना में अहम भूमिका निभानी होगी. अंडर-19 टीम से राष्ट्रीय टीम में आने के क्रम की कोच से बेहतर कौन निगरानी कर सकता है.’

बीसीसीआई अगले साल होने वाले आईसीसी अंडर -19 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए जूनियर चयनकर्ताओं को भी नियुक्त करना चाहेगा. आशीष कपूर की अगुवाई वाली चयन समिति को बदलने की और नई नियुक्तियों में महामारी के कारण देरी हुई. इसी वजह से आयु-समूह के क्रिकेट को स्थगित कर दिया गया.









Source link