- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- The Laborer Had Come From Agra To Build A House, Had Sought A Bike After Befriending And Then Never Returned
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- हजीरा के न्यू ग्रेसिम विहार की घटना
एक युवक को मकान बनाने आए मजदूर से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोपी मकान मालिक को विश्वास में लेकर उसकी बाइक मांग ले गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ दिन इंतजार करने के बाद युवक उसकी तलाश में आगरा के राजाखेड़ा पहुंचा, लेकिन वहां पता लगा कि इस नाम का कोई नहीं रहता। घटना हजीरा के न्यू ग्रेसिम विहार की है। इसके बाद पीड़ित ने हजीरा थाने में शिकायत की।
हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू ग्रेसिम विहार निवासी सूबेदार पुत्र रतन सिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। कुछ माह पहले उन्होंने ग्रेसिम विहार में मकान खरीदा था, जिसे तुड़वाकर बनवा रहे थे। मकान के कंस्ट्रक्शन में रंजीत केवट निवासी राजाखेड़ा आगरा यूपी आया था। करीब 10 दिन रंजीत ने यहां काम किया। इन 10 दिन में यहां वहां की बातें बनाकर सूबेदार सिंह से दोस्ती कर ली।
कुछ दिन पहले रंजीत ने गांव जाने और दो दिन में लौटकर आने की बात कही। साथ ही, सूबेदार से उसकी बाइक मांग कर ले गया। इसके बाद वापस नहीं आया। कई दिन बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं आया, तो सूबेदार सिंह उसके गांव पहुंचे, लेकिन यहां भी पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कुछ दिन पहले ही खरीदी थी नई बाइक
सूबेदार सिंह ने पुलिस को बताया, उन्होंने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। जिस ठेकेदार के साथ वह आया था पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।
रखें सावधानी
- कोई भी कर्मचारी रखते समय पुलिस वेरीफिकेशन कराएं।
- किसी भी अनजान शख्स से घर में काम न कराएं।
- यदि काम करा भी रहे हैं, तो पहले उसका आधार कार्ड व फोटो जरूर जमा कराएं।
- घर, दुकान व ऑफिस में बिना पुलिस वेरीफिकेशन के नौकर, कर्मचारी को न रखें।