Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज पर अभी सर्विस रोड नहीं होने से लगता है जाम
रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज के तहत सर्विस राेड का काम चल रहा है, लेकिन यह पूरा नहीं हाे पाया है। इस कारण परेशानी हाे रही है। विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कुछ समय के लिए रेलवे फाटक से गुजरने वाला ट्रैफिक डाइवर्ट करने की मांग की है। सेतु निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से डाइवर्ट किए जाने वाले मार्ग का रास्ता भी बताया गया है।
सेतु निर्माण विभाग के एसडीओ एआर मोरे ने बताया रसूलिया रेलवे ओवरब्रिज पर निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।हरदा की ओर सर्विस रोड का निर्माण पूरा करा लिया गया है। होशंगाबाद और इटारसी की ओर सर्विस रोड बनाने के लिए रेलवे फाटक से मार्ग अवरुद्ध करने की आवश्यकता पड़ रही है।