आईपीएल 2021 में विजय शंकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं. (फोटो साभार-vijay_41)
भारतीय टीम के ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से खेल रहे हैं. 30 वर्षीय विजय शंकर आज अपना 100वां टी20 मैच खेलेंगे.
हाल में ही ईएसपीएनक्रिकइंफो वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विजय शंकर ने भारतीय टीम में अपनी वापसी की संभावनाओं पर कहा, ‘यह ख्याल हर वक्त आते रहता है. कभी-कभी जब मैं अपने कमरे में खाली होता हूं, तो मैं अपने पुरानी पारी के वीडियो को देखता हूं. एक खिलाड़ी के रूप में आप अपने आप को वापसी के लिए पुश करना चाहेंगे, लेकिन मैं इसे दूसरे तरीके से करना चाहता हूं. मैं भारतीय टीम में वापसी को लेकर खुद को दबाव में नहीं लाना चाहता. मैं बस खेल का आनंद लेना चाहता हूं और मुझे लगता है कि जब मैंने हर छोटी चीज का आनंद लिया है तो मैंने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. अंतिम परिणाम खुद जाएगा. इसलिए जो कुछ भी होता है, मैं उसे स्वीकारने के लिए तैयार हूं.’
यह भी पढ़ें:
IPL 2021: सूर्यकुमार यादव ने धोनी स्टाइल में जड़ा 99 मीटर लंबा छक्का, हार्दिक पंड्या का मुंह रह गया खुलाIPL 2021: वीरेंद्र सहवाग ने KKR की परफॉर्मेंस को बताया शर्मनाक, MI के लिए किया मजेदार ट्वीट
टीम इंडिया की तरफ से 12 वनडे और नौ टी20 मैच खेलने वाले विजय शंकर की भारतीय टीम में वापसी की राहें बेहद मुश्किल है. वर्तमान में टीम के पास हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर हैं. विजय शंकर का फर्स्ट क्लास मैचों में रिकॉर्ड काफी अच्छा है. उन्होंने 45 मैचों में करीब 45 की औसत से 2242 रन बनाए हैं और 33 विकेट झटके हैं. टी20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 99 मैचों में पांच अर्धशतकों की बदौलत 1468 रन बनाए हैं और 20 विकेट चटकाया है. अपने 100वें मैच पर विजय शंकर का कहना है, ‘जब सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मैंने तमिलनाडु की टीम को ज्वॉइन किया था तब ये आंकड़ा मेरे दिमाग में था. मैं अपना 100वां टी20 मैच खेलने के बारे में सोच रहा था लेकिन इसके बाद मैं तुरंत इसे भूल गया. 100 टी20 मैच खेलना काफी बेहतरीन रहेगा.”