लॉकडाउन में हो गई लूट: भंवरताल के पास बाइक सवार झपट्‌टामार गैंग युवक का मोबाइल छीन ले गए, ओमती पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया

लॉकडाउन में हो गई लूट: भंवरताल के पास बाइक सवार झपट्‌टामार गैंग युवक का मोबाइल छीन ले गए, ओमती पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Bike Riders Snatched The Mobile Of The Jatantamar Gang Youth Near Bhanwratal, Omati Police Registered A Case Of Theft

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लूट को चोरी दर्ज किया।

  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, पुराने लुटेरों के आधार पर पता लगाने की कोशिश

शहर में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा है। फिर भी लुटेरों ने भंवरताल पार्क के पास एक युवक का मोबाइल लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के पीछे युवक ने दौड़ भी लगाया, लेकिन वे भाग निकले। पीड़ित युवक ओमती थाने पहुंचा एफआईआर दर्ज करने तो पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार हनुमानताल नगीना मस्जिद के पास रहने वाला अताए-ए-अमीन (21) मंगलवार की शाम को भंवरताल की ओर किसी काम से गया था। वह भंवरताल चर्च के सामने पहुंचा था। तभी उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आ गया। वह सड़क किनारे बात करने लगा। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल छीन कर तेजी से निकल गए। पीड़ित अताए-ए-अमीन के मुताबिक वह शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तेजी से निकल गए।
थाने पहुंचा लूट दर्ज कराने, पुलिस ने चोरी दर्ज कर ली
यहां से वह ओमती थाने पहुंचा। पुलिस ने अताए-ए-अमीन की शिकायत पर बल पूर्वक चोरी करने का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाने में जुटी है। हालांकि लूट के प्रकरण को चोरी में दर्ज करने को लेकर ओमती पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित का दावा है कि बदमाश उसके हाथ से मोबाइल छीन ले गए।

नहीं हो पाई घेराबंदी

शहर में 30 फिक्स प्वाइंट बने हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिस भी तैनात है। बावजूद लूट की वारदात के बाद पुलिस बदमाशों की घेराबंदी नहीं कर पाई। जबकि पीड़ित का दावा था कि उसने एक राहगीर की मदद से पुलिस को तत्काल सूचना दे दी थी।

खबरें और भी हैं…



Source link