सागर में कोरोना का कहर: कोरोना काल के डेढ़ वर्ष में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित रहा अप्रैल माह, इससे पहले सितंबर 2020 में मिले थे सबसे ज्यादा 1354 मरीज

सागर में कोरोना का कहर: कोरोना काल के डेढ़ वर्ष में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित रहा अप्रैल माह, इससे पहले सितंबर 2020 में मिले थे सबसे ज्यादा 1354 मरीज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • In The Year And A Half Of The Corona Period, April Was The Second Most Infected, In The Month Of April 2020, The Maximum 1354 Patients Were Found.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • अप्रैल 2021 के 13 दिनों में मिल चुके हैं 1065 मरीज, 13 अप्रैल को कोरोना के इतिहास में रिकॉर्ड 218 पॉजिटिव मरीज सागर में मिले

सागर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है। रफ्तार इतनी कि कोरोना अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वर्ष 2021 के पिछले तीन महीनों में सबसे ज्यादा अप्रैल माह संक्रमित साबित हुआ है। कोरोना संक्रमण काल के डेढ़ साल में दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित माह अप्रैल बन गया है। महज 13 दिनों में 1065 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

इसके पहले सबसे ज्यादा संक्रमित माह सितंबर 2020 रहा। इस माह में सबसे ज्यादा 1354 संक्रमित मरीज मिले थे। स्थितियों को देखे तो कोरोना संक्रमण ने वर्ष 2020 के संक्रमित माह अक्टूबर में 905 और नवंबर में मिले 956 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं अप्रैल माह के अंत तक सितंबर 2020 का रिकॉर्ड टूटने की आशंका है। क्योंकि सागर जिले में मंगलवार को कोरोना इतिहास के सबसे ज्यादा 218 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके पहले भी 165 मरीज सामने आ चुके हैं। यदि संक्रमण इसी रफ्तार से आगे बढ़ा तो कोरोना काल का सबसे संक्रमित माह अप्रैल बन जाएगा।

10 अप्रैल को पहला मरीज, एक साल बाद 7159 पर पहुंचा आंकड़ा

सागर में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। संक्रमण शहर समेत ग्रामीण इलाकों तक पहुंच गया है। क्योंकि सागर जिले में कोरोना संक्रमण के पहले पॉजिटिव मरीज की पुष्टि 10 अप्रैल 2020 को हुई थी। इसके बाद लगातार संक्रमण बढ़ा और एक साल बाद अप्रैल 2021 में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7159 पहुंच गया है। संक्रमित मरीजों के आंकड़े में रोजाना बड़ी संख्या में इजाफा हो रहा है।
सबसे कम संक्रमित रहा अप्रैल 2020

कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो वर्ष 2020 में मार्च माह में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। इस समय कोरोना की दहशत थी। लेकिन वर्ष 2020 में माह अप्रैल सबसे कम संक्रमित माह साबित हुआ था। इस माह में सिर्फ 5 पॉजिटिव मरीज सागर में मिले थे। लेकिन अप्रैल के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी और फिर हर माह संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। यहां बता दें सागर में अब तक 7159 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 157 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस समय 1290 से अधिक संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।

वर्ष 2020 में सागर में कोरोना की स्थिति
माह मरीज मौत

अप्रैल 05 00
मई 176 09
जून 200 12
जुलाई 306 14
अगस्त 475 23
सितंबर 1354 43
अक्टूबर 905 22
नवंबर 956 24
दिसंबर 618 02

वर्ष 2021 में सागर में कोरोना की स्थिति
माह मरीज मौत
जनवरी 267 00
फरवरी 132 01
मार्च 692 01
अप्रैल 1065 06

खबरें और भी हैं…



Source link