Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने अन्य तीन कंपनियों के इंजेक्शन को मंजूरी प्रदान की है। ऐसे में अब कोरोना के इलाज के लिए अतिरिक्त तीन कंपनियों के इंजेक्शन भी उपलब्ध हो सकेंगे। सांसद अनिल फिरोजिया ने कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर मांग की थी कि रेमडेसिविर की उपलब्धता में कठिनाई आ रही है। इसके अलावा तीन कंपनियों क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स, हेल्थ बायोटेक और ब्रुक लेबोरेटरीज के इंजेक्शन को भी अनुमति प्रदान की जाए। सांसद की मांग पर केंद्र सरकार ने विचार करते हुए अन्य तीन कंपनी के इंजेक्शन को मंजूरी दी है।