IPL 2021: ऋषभ पंत की कप्तानी की तुलना विराट कोहली और केन विलियमसन से हुई. (PTI)
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले मैच में मात दी, जिसके बाद हेड कोच रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) उनके मुरीद हो गए हैं.
पॉन्टिंग ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, .आप चाहते हैं कि उसकी (पंत) तरह का खिलाड़ी जल्द से जल्द मैच में भूमिका निभाए और अधिक से अधिक समय तक बल्लेबाजी करे. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘वह जिस तरह सोचता है वह असल में विराट या केन की तरह है. अब वह अंत में क्रीज पर डटा है तो आप अधिकतर समय जीत दर्ज करोगे फिर चाहे कितने भी रन बनाने हों.’ दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने टीम के कप्तान की सराहना करते हुए कहा, ‘वह उर्जावान है और आप विकेट के पीछे से इसे सुन सकते हो, वह मुकाबले से जुड़े रहना पसंद करता है और वह विजेता है.’
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक पर लगा 8 साल का बैन, भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए
पंत की विकेटकीपिंग में बड़ा सुधार-पॉन्टिंगपॉन्टिंग समझ सकते हैं कि पंत की विकेटकीपिंग को लेकर लोग सवाल उठाते हैं लेकिन उनका मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान उन्होंने काफी सुधार दिखाया. पॉन्टिंग की टीम के पूर्व साथी एडम गिलक्रिस्ट के साथ पंत की तुलना पर उन्होंने कहा, ‘वह शानदार था. इस तरह की बल्लेबाजी करने वाले की हमेशा तुलना होगी.’ पॉन्टिंग ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि गिली (गिलक्रिस्ट) की विकेटकीपिंग पंत से बेहतर थी. मैंने भारत में टर्निंग पिचों पर उसे जिस तरह विकेटकीपिंग करते हुए देखा (इंग्लैंड के खिलाफ), मुझे लगता है कि मैं जितना सोचा था उसने उससे बेहतर विकेटकीपिंग की. अगर उसकी बल्लेबाजी के साथ उसकी विकेटकीपिंग में भी सुधार होता है तो वह अगले 10 से 12 साल तक टेस्ट क्रिकेट में भारत का विकेटकीपर रह सकता है.’ कोच ने हालांकि स्वीकार किया कि आईपीएल का पिछला सत्र पंत के लिए सबसे अच्छे सत्र में से एक नहीं था.