IPL 2021: KKR के कारण शाहरुख खान को सामने आकर मांगनी पड़ी सबसे माफी, जानें पूरा मामला

IPL 2021: KKR के कारण शाहरुख खान को सामने आकर मांगनी पड़ी सबसे माफी, जानें पूरा मामला


शाहरुख खान केकेआर की हार से निराश हैं (फोटो साभार : @Gauri Khan)

शाहरुख खान (shahrukh khan) को हर हालात में अक्‍सर ही अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्‍साह बढ़ाते हुए देखा गया है, मगर शायद ऐसा पहली बार ही होगा कि जब उन्‍हें अपनी ही टीम के कारण सबसे माफी मांगनी पड़ गई

नई दिल्‍ली. कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata knight riders) को आईपीएल 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. एक समय केकेआर ने जीत की उम्‍मीद जगा दी थी, मगर इसके बाद आखिरी के ओवर्स में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज राहुल चाहर (Rahul Chahar) ने पूरा मैच ही पलट दिया. मुंबई के दिए 153 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए केकेआर ने एक समय बिना विकेट गंवाए 72 रन बना लिए थे, मगर 72 रन पर शुभमन गिल के आउट होने के बाद टीम बिखर गई और निर्धारित ओवर में 7 विकेट पर 142 रन ही बना पाई.

केकेआर के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्‍यादा 57 रन और शुभमन गिल ने 33 रन बनाए. इनके अलावा कोई और बल्‍लेबाज दोहरे अंक को छू भी नहीं पाया. कोलकाता की इस हार से टीम के सह मालिक बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (shahrukh khan) काफी निराश हैं और उन्‍होंने सभी से माफी भी मांगी.

हर हालात में टीम का उत्‍साह बढ़ाते हैं किंग खान शाहरुख ने हार के बाद ट्वीट करते हुए कहा कि निराशजनक प्रदर्शन. कम शब्‍दों में कहते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस से माफी चाहूंगा. किंग खान के इस ट्वीट से हर कोई हैरान है, क्‍योंकि अक्‍सर किंग खान को टीम का उत्‍साह बढ़ाते हुए देखा गया है.

यह भी पढ़ें : 

IPL 2021: महाराष्ट्र में लगा कर्फ्यू, लेकिन वानखेड़े में होने वाले मैचों पर नहीं पड़ेगा असर

IPL 2021: दूसरे मैच से पहले डिविलियर्स और हर्षल के साथ मस्‍ती करते नजर आए कोहली, देखें Photos

हार के बावजूद वह अक्‍सर टीम का हौंसला बढ़ाते हुए ही नजर आए हैं. शायद यह पहली बार ही होगा कि उन्‍होंने केकेआर की हार के बाद सबके सामने फैंस से माफी मांगी. दरअसल केकेआर ने जीता हुआ मैच गंवा दिया, जिससे केकेआर के फैंस का दिल टूट गया और शायद यही वजह है कि किंग खान को सबके सामने आकर माफी मांगनी पड़ी. केकेआर अभी तक दो मुकाबले खेल चुकी है. एक में जीत मिली तो एक में हार. पॉइंट टेबल में वह पांचवें नंबर पर है.









Source link