IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है (PIC: PTI)
IPL 2021 Points Table: आईपीएल के 14वें सीजन में अबतक हुए 5 मैचों के बाद अंकतालिका में पहले स्थान पर 2 प्वॉइंट और +0.779 नेट रनरेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स बनी हुई है. मुंबई इंडियंस एक हार और एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
आंद्रे रसेल के आखिरी ओवरों में पांच विकेट लिए, जिससे मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन पर ऑल आउट हो गई. नीतिश राणा और शुभमन गिल की पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी के बाद भी केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन ही बना सकी. केकेआर पर अपनी इस शानदार जीत के बाद आईपीएल 2021 की अंकतालिका में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान पर आ पहुंची है.
IPL 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स ने तोड़ी सारी ‘हदें’, जानिए सनसनीखेज हार की वजह
IPL 2021: राहुल चाहर ने कहा- रोहित शर्मा को मुझपर बहुत भरोसा, मुश्किल वक्त में देते हैं साथआईपीएल 2021 प्वॉइंट टेबल: आईपीएल के 14वें सीजन में अबतक हुए 5 मैचों के बाद अंकतालिका में पहले स्थान पर 2 प्वॉइंट और +0.779 नेट रनरेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स बनी हुई है. मुंबई इंडियंस एक हार और एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच में मिली हार के बाद अंकतालिका में अंतिम पायदान पर है.

आईपीएल ऑरेंज कैप: आईपीएल 2021 की ऑरेंज कैप की दौड़ में 2 मैचों में 137 रनों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा पहले स्थान पर हैं. दूसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन 119 रनों के साथ हैं. तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल हैं. चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और पांचवे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं.

आईपीएल पर्पल कैप: आईपीएल 2021 में अभी तक पर्पल कैप की रेस में कोलकाता नाइटराइडर्स के आंद्रे रसेल 6 विकेट के साथ टॉप पर हैं. दूसरे नंबर पर 5 विकेट के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियं के राहुर चाहर 4 विकेट के साथ हैं. चौथे नंबर पर पैट कमिंस और पांचवे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के चेतन सकारिया हैं.

बता दें कि जीत के साथ आगाज करने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का इरादा इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार यानी 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस लय को कायम रखने का होगा. आरसीबी ने पांच बार की गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपने अभियान का आगाज किया था. वहीं, डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी थी.