नई दिल्ली: मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) की शादीशुदा जिंदगी में हुए विवाद हर किसी को याद है. शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हसीन जहां (Hasin Jahan) इंस्टाग्राम पर लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर चर्चा में हैं.
Hasin Jahan ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो
हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी की 1983 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिक आवारा’ का गाना गा रही हैं. हसीन जहां ने ‘आज अभी इसी वक्त यह, मुझको पता चला है, क्या पता चला है कि मुझे प्यार प्यार प्यार हो गया है,’ गाना गाया. हसीन जहां का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इंस्टाग्राम पर लोगों ने किया ट्रोल
इंस्टाग्राम पर हसीन जहां (Hasin Jahan) के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग लगातार इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ लोग हसीन जहां की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब हसीन जहां को ट्रोल किया गया हो.

जानिए शमी और हसीन जहां का पूरा विवाद
बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था. हसीन जहां ने शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. शमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था, जबकि उनके भाई हासिद अहमद पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था. बता दें कि मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी. हसीन एक मॉडल थीं. फिर वो कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनीं. इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. फिर शमी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की. शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे.
हसीन जहां ने शमी से की थी दूसरी शादी
हसीन जहां ने 2014 में शमी से शादी करने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी थी. शमी के मुताबिक उन्हें बहुत बाद में पता चला कि हसीन जहां की यह दूसरी शादी है. उनके पहले पति का नाम सैफुद्दीन हैं. वो पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं. तब मीडिया हसीन जहां के पूर्व पति के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा, हमारी शादी 2002 में हुई थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हुईं. साल 2010 में तलाक हो गया. सैफुद्दीन ने बताया कि वो हसीन जहां से 10वीं क्लास से प्यार करते थे. सैफुद्दीन ने बताया कि हसीन अपने पैर पर खड़ा होना चाहती थी, लेकिन हमारे घर की महिलाओं को नौकरी करने की इजाजत नहीं.शायद यही रोक हसीन को नापसंद थी. उसने उनसे तलाक ले लिया.