- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Mother Took The Minor Niece To Death With Her Mother, Woke Her Up, Threatened Her With Rape, Returned Home After Two Days And Told The Full Story To The Mother
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मां से रूठी 17 साल की नाबालिग को आपराधिक प्रवृति का मौसा अपने घर ले गया और वहां पर धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मौसा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टैक्सी ड्राइवर है और उसके खिलाफ तीन प्रकरण पहले से दर्ज हैं। उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है और दूसरी पत्नी के साथ अभी रह रहा है।
माता-पिता के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची 17 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 10वीं की छात्रा है। 9 अप्रैल को उसकी मां के साथ कुछ कहासुनी हो गई थी। जिसके कुछ देर बाद उसका मौसा उसके घर मिलने आया। मौसा का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है, लेकिन मौसा उसके घर आते-जाते रहता था। मौसा ने उसे गोदी पुत्री के रूप में ले रखा है।
मौसा को मां से कहासुनी होने की बात बताई तो वह बोला कि वह उसके साथ चले। इसके बाद नाबालिग मौसा के साथ उसके घर चली गई। मौसा के घर पर उसकी दूसरी पत्नी व बच्चे नहीं थे, मौसा घर पर अकेला था। उसने मौसा से पूछा सब कहां गए तो वह बोला कि परिवार में गमी हो गई है, गांव गए हैं। 11 अप्रैल रात 11 बजे वह सो रही थी, तभी मौसा उसके पास आया और हरकत करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया तो बोला कि वह उसे पसंद करता है। विरोध के बाद भी उसने उसके साथ गलत काम किया। सुबह नाबालिग ने उसे उसके घर छोड़ने का कहा तो उसने धमकाते हुए कहा कि अगर तूने घर पर जाने का नाम लिया और किसी को कुछ बताया तो जान से खत्म कर दूंगा। मौसा ने उसके साथ कई बाद गलत काम किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 (2)(n), 376 (2)(f), 506 ipc व 5 एल 6 पोस्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।