जबलपुर में लगा राकेश सिंह का पोस्टर.
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में ऑक्सीजन (Oxygen) घोटाले की सियासी गर्माहट अभी कम भी नहीं हुई है कि इस बीच जबलपुर (Jabalpur) सांसद के निशुल्क रेमेडी सीवर इंजेक्शन (Remedy sewer injection) वितरण का पोस्टर और पंपलेट वायरल हो गया.
कांग्रेस के इस ट्वीट और सोशल मीडिया पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर सांसद राकेश सिंह के पोस्टर पंपलेट वायरल करने के बाद सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अयोध्या तिवारी ने इस तस्वीर और घटनाक्रम को कालाबाजारी के साथ वर्तमान समय में प्रदेश की जनता के साथ बड़ा अमानवीय खिलवाड़ बताया है, साथ ही सांसद निधि से खरीदे गए इंजेक्शन को काला स्टॉक बताया है.
बीजेपी ने दिया जवाब
वही बीजेपी ने कांग्रेस के इस कृत्य को ओछी मानसिकता करार देते हुए माफी मांगने की सलाह दी है. बीजेपी की ओर से मीडिया पैनलिस्ट शशिकांत शुक्ला ने साफ कहा गया है कि सांसद निधि के माध्यम से 4000 से अधिक लोगों को इस इंजेक्शन की उपलब्धता अभी तक निशुल्क कराई गई है और आगे भी इस बात का प्रयास किया जाएगा कि इस इंजेक्शन की कमी ना होने पाए ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति इंजेक्शन की कमी के चलते कोविड-19 बीमारी के इस दौर में दम ना तोड़े. बहरहाल ऑक्सीजन के बाद इंजेक्शन को लेकर शुरू हुई सियासत का अंत क्या होगा यह तो आने वाला वक्त तय करेगा, लेकिन विपक्षी दल सत्ता पक्ष को किसी भी मुद्दे पर घेरने के लिए तैयार है.