- Hindi News
- Local
- Mp
- Rewa
- More Than 11 Hundred Active Cases In Rewa District Due To 204 New Positive Cases, Rate Of Infection Increasing Day By Day
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
लॉकडाउन की जानकारी देते विस अध
- रीवा जिले का पॉजिटिव रेट पहुंचा 20 फीसदी से ऊपर, इंदौर और भोपाल से भी ज्यादा
रीवा जिले में 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिन बुधवार को रात जारी हुई कोरोना बुलेटिन में 204 नए पॉजिटिव केस मिले है। ऐसे में रीवा जिले में एक्टिव केसों की संख्या 11 सौ से ज्यादा पहुंच चुकी है। वहीं अगर संक्रमण दर की बात करें तो यहां हर एक 100 सेंपल में 20 के आसपास केस निकल रहे है। मतलब रीवा जिले की संक्रमण दर इंदौर और भोपाल से भी ज्यादा पहुंची चुकी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक से संक्रमण के मामले आने लगे है। क्योंकि देश प्रदेश के के कई शहरों में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में प्रवासी मजदूर पलायन कर अपने अपने घर पहुंच रहे है। जिससे कारण ब्लॉक स्तरीय फीवर क्लीनिक से भारी संख्या में कोरोना के मरीजों की बढ़ोत्तरी हो रही है। इसलिए रीवा जिला प्रशासन के पास लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
रीवा सीएमएचओ डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि बुधवार को आरटीपीसीआर के 820 सेंपलों में 164 पॉजिटिव केस मिले है। वहीं एंटीजिन के 204 सेंपलों में 40 कोरोना मरीज सामने आये है। ओवर हाल 1024 व्यक्तिायों की जांच में 204 मरीजों के आने से जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल आए है। क्योंकि रीवा शहर में रिकॉर्ड 123 मरीज मिले है। वहीं गोविंदगढ़ में 10, नईगढ़ी में एक, गंगेव में 14, रायपुर कर्चुलियान में 6, मऊगंज में 7, हनुमाना में एक, जवा में चार, त्योंथर में 8 और सिरमौर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 30 का आंकड़ा छू लिया है। अप्रैल माह की बात की जाए तो अभी तक 1230 कोरोना मरीज मिले हैं। वर्तमान समय में एक्टिव केसों की संख्या 11 सौ से ज्यादा हो गई है।
11 दिन का रीवा में सख्त लॉकडाउन
बीते दिन दोपहर को हुई जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में रीवा जिले में 11 दिन के लॉकडाउन का प्रस्ताव रखा गया था। जिसको राज्य सरकार ने अनुमति दे दी थी। ऐसे मे 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 25 अप्रैल तक का लॉकडाउन लगाया गया है। मतलब ये लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक चलेगा। हालांकि बैठक में 9 दिन के लॉकडाउन की बात तय थी। वहीं शनिवार 24 अप्रैल और रविवार 25 अप्रैल को राज्य सरकार के आदेश पर दो दिन बंद की घोषण पहले से है। ऐसे में पूरे 11 दिन का सख्त लॉकडाउन अर्थात कोरोना कर्फ्यू लगाया है।