कोरोना के कर्मवीर को अंतिम विदाई: कोरोना योद्धा एसडीओपी मान सिंह चौहान को दी गई अंतिम विदाई, पुलिस जवानों ने पीपीई किट पहन कर दी सलामी

कोरोना के कर्मवीर को अंतिम विदाई: कोरोना योद्धा एसडीओपी मान सिंह चौहान को दी गई अंतिम विदाई, पुलिस जवानों ने पीपीई किट पहन कर दी सलामी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Last Farewell To Corona Warrior SDOP Man Singh Chauhan, Police Jawans Salute Wearing PPE Kit

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना योद्धा को अंतिम विदाई

  • कोरोना संक्रमण से एसडीओपी मान सिंह चौहान का कल शाम हुआ था निधन
  • भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया अंतिम संस्कार

कोरोना काल में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले रतलाम ग्रामीण एसडीओपी मान सिंह चौहान को आज पुलिस विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी है। पुलिस जवानों ने पीपीई किट पहनकर दिवंगत पुलिस ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी और विभाग के आला अधिकारी भी पीपीई किट पहन कर कोरोना योद्धा को अंतिम विदाई देने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत एसडीओपी की तस्वीर पर पुष्प चक्र और राष्ट्रध्वज अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जांबाज पुलिस ऑफिसर को सलामी दी। इसके बाद एसडीओपी मान सिंह चौहान को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी है।

गौरतलब है कि रतलाम ग्रामीण एसडीओपी मान सिंह चौहान कोराना काल में लगातार अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 6 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था जहां 8 अप्रैल को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 7 दिनों तक कोरोना से जंग लड़ते हुए मान सिंह चौहान का बुधवार शाम निधन हो गया था। जिसके बाद पुलिस विभाग ने अपने इस जांबाज अफसर को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अंतिम विदाई दी है।

कोरोना के कर्मवीर मान सिंह चौहान के दुखद निधन पर पूरे पुलिस महकमे के साथ उनके कार्यक्षेत्र में भी शौक की लहर है। जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने दिवंगत पुलिस ऑफिसर को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

खबरें और भी हैं…



Source link