खंडवा में 07 दिन का लॉकडाउन: आज रात्रि 9 बजे से 23 अप्रैल तक रहेंगा लॉकडाउन, एसडीएम ममता खेड़े ने की पुष्टि, जल्द जारी होंगे आदेश

खंडवा में 07 दिन का लॉकडाउन: आज रात्रि 9 बजे से 23 अप्रैल तक रहेंगा लॉकडाउन, एसडीएम ममता खेड़े ने की पुष्टि, जल्द जारी होंगे आदेश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Lockdown Will Be Held From 9 Am To 23 Pm Tonight, Confirmed By SDM Mamta Khede, Orders Will Be Issued Soon

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण के बीच खंडवा जिला प्रशासन ने एनवक्त पर चौंका देने वाला फैसला लिया हैं। खंडवा में 07 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा हैं। लॉकडाउन 15 अप्रैल की रात 9 बजे से 23 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक रहेंगा। लॉकडाउन की पुष्टि एसडीएम ममता खेड़े ने की हैं। इस संबंध में जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। हालांकि, लॉकडाउन को लेकर व्यापारी वर्ग को पहले से सचेत किया गया था। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बाजार में अचानक भीड़ ना उमड़ पड़े इसलिए फैसला लिया गया हैं। इधर, आम नागरिकों का कहना है कि 07दिन का लॉकडाउन यदि बिना किसी पूर्व सूचना के लगाया जा रहा है तो उनके लिए परेशानी होगी। राशन-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं लॉकडाउन के दौरान कैसे जुटा पाएंगे। – जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 188 जिले में बुधवार को कोरोना के 33 नए संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में 188 मरीज एक्टिव हैं। इनमें खंडवा के 137 मरीज शामिल हैं। हरसूद के 24, पंधाना के 19 और पुनासा के 9 मरीज भी इनमें शामिल हैं। कोरोना आइसोलेशन वार्ड में कुल 70 मरीज भर्ती हैं। जिला महामारी विशेष डॉ. योगेश शर्मा ने बताया अब तक कुल 2940 लोगों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसी तरह अब तक जिले में कुल 3199 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 71 है।

खबरें और भी हैं…



Source link