खलील अहमद ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके साथ राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी नजर आ रहे हैं. (Twitter)
सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने फ्रेंचाइजी के टीम होटल में सेहरी की. राजस्थान के टोंक के रहने वाले खलील ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह हैदराबाद टीम के साथी खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी साथ नजर आ रहे हैं. उनके अलावा पंजाब टीम से खेल रहे मुजीब उर रहमान भी साथ बैठे हैं.
खलील ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भी मौजूद हैं. दोनों ही हैदराबाद फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. उनके अलावा अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान भी साथ में बैठे दिख रहे हैं जो पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. खलील ने कैप्शन में लिखा, ‘रमजान मुबारक, सेहरी का वक्त.’ उन्होंने साथ ही हैशटैग में IPL2021 भी लिखा.
इसे भी पढ़ें, दिल्ली फ्रेंचाइजी ने पूरी की पृथ्वी शॉ की मांग, शेयर की पोंटिंग की ‘चक दे’ स्पीच
रमजान का महीना इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना होता है, जिसकी शुरुआत चांद देखने के बाद होती है. इस पूरे महीने में मुस्लिम इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं. रमजान के महीने में रोज सेहरी से लेकर इफ्तार तक का समय बदलता रहता है.
Ramadan Mubarak ❤️ Sehri Time 🕓 #IPL2021 #RamadanKareem pic.twitter.com/oRNHrRheMm
— Khaleel Ahmed (@imK_Ahmed13) April 14, 2021
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल का 14वां सीजन अभी तक खराब रहा है और उसे अपने दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है. खलील हालांकि इन दोनों ही मैचों का हिस्सा नहीं थे. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल में अपना अगला मुकाबला रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से खेलना है. 23 साल के लेफ्ट आर्म पेसर खलील ने अब तक भारत के लिए 11 वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. साल 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे खलील के नाम कुल 28 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं.